{"_id":"6849ee486cefaae5ee0bc0b0","slug":"delhi-young-man-murdered-by-slitting-his-throat-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder Delhi : युवक की गला रेतकर हत्या, नग्न हालत में मिला शव, पुलिस को रंजिश में अपराध का संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder Delhi : युवक की गला रेतकर हत्या, नग्न हालत में मिला शव, पुलिस को रंजिश में अपराध का संदेह
Thu, 12 Jun 2025 02:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:36 AM IST
सार
नग्न अवस्था में युवक का शव नंगली के गायत्री गोशाला के सामने मिला। उसके शरीर के अन्य हिस्से पर भी चोट के निशान हैं। अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वरूप नगर इलाके में बुधवार को युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। नग्न अवस्था में युवक का शव नंगली के गायत्री गोशाला के सामने मिला। उसके शरीर के अन्य हिस्से पर भी चोट के निशान हैं। अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया, युवक की गर्दन को धारदार हथियार से रेता गया था। साथ ही उसके सिर, हाथ, गर्दन और पीठ पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने वहां से कई साक्ष्य हासिल किए। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक की कहीं अन्य जगह पर हत्या करने के बाद शव को वहां ठिकाने लगाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को आशंका है कि रंजिश की वजह से उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने बताया, मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।