{"_id":"63846f0de4bc5775e90f5a62","slug":"delhi-women-commission-busts-an-illegal-liquor-racket","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : महिला आयोग ने एक अवैध शराब रैकेट का किया भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : महिला आयोग ने एक अवैध शराब रैकेट का किया भंडाफोड़
Mon, 28 Nov 2022 01:49 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 28 Nov 2022 01:49 PM IST
सार
दिल्ली में अवैध शराब तस्करों पर एफआईआर और गिरफ्तारी की गई। लोगों की शिकायत के बाद महिला आयोग ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग
विस्तार
दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग की मदद से दिल्ली के जसोला में अवैध शराब और ड्रग्स बेचने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। आयोग को गड्ढा कॉलोनी, जसोला, दिल्ली के निवासियों से एक शिकायत मिली जिसमें उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में अवैध शराब और ड्रग्स खुलेआम बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अवैध शराब और नशीली दवाओं की बड़े पैमाने पर बिक्री के कारण निवासियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, और उनके क्षेत्र में महिलाएं और लड़कियां इसके कारण विशेष रूप से असुरक्षित महसूस करती हैं। यह धंधा रात भर चलता रहता है और अवैध शराब और नशीले पदार्थों के नशे में धुत लोग अपने क्षेत्र में उपद्रव करते हैं और अपराध में लिप्त होते हैं।
विज्ञापन