फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi woman give birth to baby in police pcr van mother child both safe husband ask help from police

दिल्ली: पीसीआर में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, दोनों सुरक्षित, पति ने मांगी थी मदद

Wed, 25 Aug 2021 01:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 25 Aug 2021 01:44 PM IST
सार

बच्चे के जन्म के समय महिला का पति भी पीसीआर वैन में मौजूद था। परिवार ने समय से महिला व उसके बच्चे को पहुंचाने पर पुलिस टीम का धन्यवाद दिया है।

विज्ञापन
Delhi woman give birth to baby in police pcr van mother child both safe husband ask help from police
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में सोमवार देर रात एक महिला ने पीसीआर वैन में बच्चे को जन्म दिया। आनन-फानन में वैन पर तैनात जवानों ने महिला को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


बच्चे के जन्म के समय महिला का पति भी पीसीआर वैन में मौजूद था। परिवार ने समय से महिला व उसके बच्चे को पहुंचाने पर पुलिस टीम का धन्यवाद दिया है। पीसीआर की पुलिस उपायुक्त ईशा पांडेय ने बताया कि सोमवार देर रात करीब 2.36 बजे पूर्वी जिले की पीसीआर टीम को कॉल मिली।
विज्ञापन


कॉलर ने बताया कि उसकी पत्नी को प्रसव पीढ़ा हो रही है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाना है। एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। सूचना मिलते ही पीसीआर वैन न्यू अशोक नगर, माता डेयरी के पास पहुंच गई। वहां महिला पति मिला। उसने पत्नी के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तुरंत महिला को पति व बाकी रिश्तेदारों की मदद से महिला को पीसीआर में लिटाया। इस दौरान अस्पताल के रास्ते में ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। मां-बच्चे को पीसीआर ने अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि यदि महिला को लाने में देर होती तो कुछ भी अनहोनी हो सकती थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पीसीआर कर्मियों की जमकर तारीफ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed