फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Woman embraces death by making video from mobile

Delhi : महिला ने मोबाइल से वीडियो बनाकर मौत को गले लगाया, खुद को कर्ज से परेशान बता रही थी नाजिया

Thu, 15 Aug 2024 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 15 Aug 2024 06:22 AM IST
सार

मृतका की शिनाख्त नाजिया (32) के रूप में हुई है। फंदा लगाने से पहले नाजिया ने रोते हुए अपने मोबाइल से एक वीडियो बनाया। उसमें वह यहीं तक साथ होने की बात कर रही है।

विज्ञापन
Delhi: Woman embraces death by making video from mobile
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर स्थित चांद बाग इलाके में एक महिला ने मोबाइल से वीडियो बनाकर मौत को गले लगा लिया। मृतका की शिनाख्त नाजिया (32) के रूप में हुई है। फंदा लगाने से पहले नाजिया ने रोते हुए अपने मोबाइल से एक वीडियो बनाया। उसमें वह यहीं तक साथ होने की बात कर रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा वह कर्ज से परेशानी के अलावा वीडियो ससुराल वालों को बचाने के लिए बनाने की बात कर रही है। वीडियो में नाजिया कहती है कि उसके मरने के बाद मायके वाले ससुराल वालों को परेशान न करें, इसलिए उसने वीडियो बनाया है। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों ने पूछताछ के दौरान दावा किया है कि नाजिया डिप्रेशन का शिकार थी। परिवार की ओर से किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया गया है। नाजिया का मरने से पहले बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नाजिया परिवार के साथ चांद बाग इलाके की गली नंबर-3 में रहती थी। परिवार में पति मो. साकिब के अलावा के तीन बच्चे हैं। करीब 17 साल पहले नाजिया और साकिब की शादी हुई थी। साकिब का स्क्रैप का कारोबार है। जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि सोमवार शाम को दयालपुर थाना पुलिस को घटना की जानकारी मिली थी।


टीम वहां पहुंची तो नाजिया फंदे से लटकी मिली। बातचीत के दौरान परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। वहीं सोशल मीडिया पर नाजिया की मौत से पहले बनाए गए वीडियो में वह काफी परेशान है और रोते हुए वीडियो बना रही है। वीडियो के साथ चल रहे मैसेज में दावा किया जा रहा था कि कर्ज से नाजिया परेशान है, ज्यादा कर्ज होने की वजह से पति छोड़कर चला गया है और अब लोग नाजिया को परेशान कर रहे थे, इसलिए उसने मौत को गले लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed