फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Winter chill continues with cold winds, minimum temperature recorded 8 degree Celsius

दिल्ली: सर्द हवाओं के साथ जारी है सर्दी की ठिठुरन,  8.2 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

Thu, 03 Dec 2020 10:27 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 03 Dec 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Delhi: Winter chill continues with cold winds, minimum temperature recorded 8 degree Celsius
दिल्ली में सर्दी - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण राजधानी में गत दिनों से लगातार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया जा रहा है। इससे लगातार सुबह- शाम सर्द हवाओं के साथ मैदानी इलाकों में ठिठुरन जारी है। इस वजह से सुबह शाम के समय लोग ठंड से बचने के लिए एहतियात भी बरत रहे हैं।

विज्ञापन


 प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 2 अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे एक दिन पहले भी न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। 
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 95 फीसदी और न्यूनतम 48 फीसदी दर्ज किया गया है। दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो लोधी रोड 7.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा इलाका रहा। इसके अलावा मुंगेशपुर 9 डिग्री सेल्सियस, जफरपुर 10 डिग्री सेल्सियस, आया नगर 10.2 डिग्री सेल्सियस व पालम 11 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडे इलाके दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल हवाएं मध्यम गति से चल रही हैं, हालांकि गुरुवार को हवा की रफ्तार में थोड़ी बहुत वृद्धि हुई है। इस वजह से सुबह- शाम के समय हल्की ठिठुरन बढ़ी है। आगामी दिनों में भी पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता खत्म होने की वजह से इसका असर सर्दी पर पड़ेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ दिल्ली की सर्दी का एहसास और बढ़ेगा। गौरतलब है कि इस बार नवंबर में दिल्ली की सर्दी ने 71 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले इतनी सर्दी वर्ष 1949 में पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed