फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi will have to breathe extremely polluted air till Saturday

बेदम हो रही दिल्ली!: 600 घटनाएं पराली जलाने की उत्तर भारत में दर्ज, आज से दिल्लीवालों पर तीन दिन भारी

Thu, 24 Oct 2024 10:58 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 24 Oct 2024 10:58 AM IST
सार

दिवाली से पहले ही राजधानी दिल्ली स्मॉग की चादर में लिपट गई है। इससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होने लगी है। शनिवार तक दिल्लीवालों को इस परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Delhi will have to breathe extremely polluted air till Saturday
दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण - फोटो : PTI

विस्तार

दिवाली से पहले ही राजधानी स्मॉग की चादर में लिपट गई है। इससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होने लगी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 364 दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी में है और मंगलवार की तुलना में 37 सूचकांक अधिक है। इस सीजन में 23 अक्तूबर का दिन सर्वाधिक प्रदूषित रहा।

विज्ञापन

दिल्ली के इन इलाकों में एक्यूआई 
वहीं, विवेक विहार, आईटीओ, द्वारका समेत 11 इलाकों में एक्यूआई 500 तक पहुंच गया जो अति गंभीर श्रेणी है। डीटीयू व दिलशाद गार्डन में हवा बेहद खराब और पंजाबी बाग में हवा खराब श्रेणी में रही। सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि शनिवार तक दिल्लीवालों को बेहद प्रदूषित हवा में सांस लेनी पड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पराली जलाने की 600 से अधिक घटनाएं दर्ज
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, बुधवार को उत्तर भारत में पराली जलाने की 600 से अधिक घटनाएं दर्ज की गईं। ऐसे में दिल्ली के प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 11.16 फीसदी रही। डिसिजन सपोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के आंकड़ों के अनुसार प्रदूषण में खुले में कूड़ा जलने से होने वाले धुआं 1.267 फीसदी रहा, जबकि यातायात से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 13.555 फीसदी रही।

विज्ञापन

एनसीआर में एक्यूआई
दिल्ली-------364
गाजियाबाद----305
नोएडा-------300
ग्रेटर नोएडा----254
गुरुग्राम-------247
फरीदाबाद-----238
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

दिल्ली में अधिकतम एक्यूआई
-बवाना---------500
-द्वारका---------500
-आईटीओ-------500
-जहांगीरपुरी------500
-मंदिर मार्ग-------500
-नेहरु नगर-------500
-रोहिणी---------500
-सिरी फोर्ट-------500
-सोनिया विहार----500
(नोट : सभी आंकड़ें सीपीसीबी के मुताबिक)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed