{"_id":"5fd565648ebc3e3b8d4d2cb6","slug":"delhi-will-have-25-parking-spaces-for-14000-cars","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में 14000 कारों के लिए बनेंगी 25 जगह पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में 14000 कारों के लिए बनेंगी 25 जगह पार्किंग
Sun, 13 Dec 2020 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
किशन कुमार, नई दिल्ली
किशन कुमार, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 13 Dec 2020 06:20 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
आर्थिक मंदी की राह पर चल रहे तीनों नगर निगम के आगामी वित्तीय वर्ष 2021- 22 में लोगों को 14,218 कार पार्किंग के लिए जगह मिलने का प्रावधान किया गया है। इनमें से कुछ जगहों पर पार्किंग के लिए निगम पार्किंग निर्माणाधीन हैं। ऐसे में संभावना है कि वर्ष 2021 की शुरुआत की पहली तिमाही में ही लोगों को यह सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल, तीनों नगर निगम ने गत दिनों अपने वित्तीय वर्ष 2021- 22 के लिए प्रस्तावित बजट की घोषणा की है, जिसके तहत कुल 25 स्थानों को मल्टी लेवल कार पार्किंग से लेकर ग्राउंड पार्किंग के लिए चिन्हित किया गया है, वहीं अच्छी बात यह भी है कि इन 25 स्थानों के अलावा 5 से 10 और स्थानों के बढ़ने से अन्य कारों को भी जगह मिल सकेगी। वहीं, इन सभी पार्किंग में शुल्क भी सामान्य रखे जाने की बात कही जा रही है। ऐसे में सड़क पर गाड़ी खड़ी करने के लिए मजबूर लोगों को पार्किंग के लिए नया स्थान मिल सकेगा।
विज्ञापन
उत्तरी निगम में 20 पार्किंग स्थलों पर 13,206 गाड़ियों की जगह
उत्तरी दिल्ली नगर निगम में कुल 20 जगहों को गाड़ियों की पार्किंग के लिए चिन्हित किया गया है, जहां कुल 13,206 गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। इसके तहत कुल 17 जगहों पर 12,915 कारों के लिए मल्टी लेवल पार्किंग बनाई जा रही है। इसके अलावा तीन जगहों को चिन्हित कर 291 कारों के लिए स्टैक पार्किंग भी बनाने का काम चल रहा है, जिसके आगामी वित्त वर्ष में पूरा होने की संभावना बनी हुई है। वहीं, उत्तरी निगम क्षेत्र में प्रदूषण को कम करने के लिए भी 127 पार्किंग को चिन्हित कर एक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना बनाई गई है। इसके तहत प्रत्येक 3 किलोमीटर में चार्जिंग स्टेशन बनाने का प्रावधान है। इसका उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
पूर्वी निगम में तीन जगहों पर 630 कारों के लिए स्थान
पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने अपने अंतर्गत आने वाले 3 जगहों पर करीब 630 कार पार्किंग के लिए योजना बनाई है। इसमें बाबरपुर रोड पर 165 ,गीता कॉलोनी में 150 और नंद नगरी में 315 कार पार्किंग की योजना है। वहीं, 15 पार्किंग स्थानों के लिए भी निगम ने निविदा जारी की है। वर्तमान में पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 90 ग्राउंड पार्किंग और एक मल्टीलेवल कार पार्किंग चल रही है।
दक्षिणी निगम में दो जगहों पर 382 कारों के लिए स्थान
दक्षिणी निगम ने भी मल्टी लेवल कार पार्किंग के निर्माण करने की योजना तैयार की है, फिलहाल ग्रीन पार्क क्षेत्रीय कार्यालय के सामने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के हौज खास प्लॉट में 136 कारों को लिए चार टॉवर का निर्माण किया गया है। वहीं, अरविंदो मार्ग पर यातायात सुगम बनाने के लिए अधचीनी गांव में एक अन्य पार्किंग का भी कार्य प्रगति पर चल रहा है। लाजपत नगर की सेट्रल मार्केट में 246 कारों की पार्किंग के लिए स्वचालित पार्किंग निर्माणाधीन है। हालांकि, यह कार्य लगभग 95 फीसदी पूरा हो चुका है। ऐसे में उम्मीद है कि नए वर्ष की शुरुआत में लोगों को यह सुविधा मिल जाएगी। वहीं, इसके अलावा 5 से 10 अन्य पार्किंग स्थलों पर भी निर्माण शुरू होने की संभावना बनी हुई है
पार्किंग का विवरण
उत्तरी दिल्ली नगर निगम
शिवम मार्केट, पीतमपुरा-500 कार
गांधी मैदान- 2338
कुतुब रोड- 174
संत नगर, रानी बाग- 600 कार
ईदगाह रोड- 3150 कार
शास्त्री पार्क- 577 कार
राजेंद्र नगर- 464 कार
शालीमार बाग- 288 कार
एसी ब्लॉक, शालीमार बाग- 350 कार
बैंक स्ट्रीट, करोल बाग- 500 कार
मादीपुर- 580 कार
उद्योग नगर- 470 कार
पंजाबी बाग- 324 कार
नागलोई- 1000 कार
मुंडका मेट्रो स्टेशन- 1000 कार
आरजी कांप्लेक्स, पहाड़गंज- 350 कार
प्रताप नगर- 250 कार
स्टैक पार्किंग
सलीमगढ़, हनुमान सेतु- 100 कार
फतेहपुरी- 96 कार
बाग दीवार- 196 कार
निगमबोध घाट- 95 कार
पूर्वी निगम
बाबरपुर रोड- 165 कार
गीता कॉलोनी -150 कार
नंद नगरी- 315 कार
दक्षिणी निगम
-ग्रीन पार्क- 136 कार
-सेंट्रल मार्केट, लाजपत नगर- 246 कार