फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi wife hired contract killer in one point five lakh rupees to murder husband then tell story of loot to police to misguide

अय्याश पति से पत्नी का बदला: डेढ़ लाख की सुपारी देकर कराई पति की हत्या, पुलिस को गुमराह करने को कही ये बात

Wed, 25 May 2022 05:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 25 May 2022 05:14 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्नी अपने अय्याश पति से बदला लेना चाहती थी जिसके लिए उसने एक सुपारी किलर को डेढ़ लाख की सुपारी दी। बाद में गुमराह करने के लिए पुलिस को लूट की कहानी सुनाई।

विज्ञापन
Delhi wife hired contract killer in one point five lakh rupees to murder husband then tell story of loot to police to misguide
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बाहरी जिले के रणहौला इलाके में 18 मई को घर में घुसकर कारोबारी की हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि कारोबारी की दूसरी पत्नी ने ही सुपारी देकर करवाई थी। पुलिस ने कारोबारी की पत्नी और सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान चंद्रकला उर्फ चंदा (28) और सुपारी किलर जुम्मन उर्फ जुम्मा (27) के रूप में हुई है। दरअस्ल दो शादियों करने के बाद भी कारोबारी वीर बहादुर सिंह (50) की रंगीन मिजाजी कम नहीं हो रही थी। उसके दो और महिलाओं से संबंध का पता चला था। कुछ दिनों पूर्व चंदा की बहन उसके घर आई तो आरोपी ने उस पर भी बुरी नजर डाली थी। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हथौड़ा और हत्या की सुपारी के लिए दिए गए 50 हजार रुपये बरामद कर लिये हैं। वारदात के बाद चंद्रकला ने लूट के दौरान कारोबारी की हत्या की बात की थी। लेकिन छानबीन के बाद हत्याकांड से पर्दा उठ गया। रणहौला थाना पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि 18 मई की रात को रणहौला इलाके के दीप एंक्लेव में घर में घुसकर किसी ने कारोबारी वीर बहादुर सिंह की हत्या कर दी थी। खून से लथपथ उनका शव कमरे में पड़ा मिला। कमरे में मौजूद उनकी पत्नी चंद्रकला ने बताया कि लूटपाट के इरादे से घुसे बदमाश ने उनकी किसी भारी वस्तु से वारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वीर बहादुर का गारमेंट का बड़ा कारोबार था। उसने दो शादियां की हुई थी। पहली पत्नी बच्चों को लेकर नांगलोई इलाके में रहती है जबकि चंद्रकला अपने दो बच्चों के साथ यहां रहती थी। वीर बहादुर पहली और दूसरी दोनों पत्नियों के साथ कुछ-कुछ दिन रहता था। पुलिस ने चंद्रकला से पूछताछ की तो उसके बयानों पर पुलिस को शक हुआ। घटना वाले दिन का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो पुलिस को एरिया का घोषित बदमाश जुम्मा उसके घर के आसपास टहलता हुआ मिला।

शक होने पर पुलिस ने चंद्रकला की कॉल डिटेल रिकॉर्ड चेक किए। उससे पता चला कि लगातार चंद्रकला जुम्मा के संपर्क में थी। पुलिस ने चंद्रकला से इन कॉल डिटेल के आधार पर पूछताछ की तो वह टूट गई। उसने बताया कि डेढ़ लाख रुपये सुपारी देकर उसने जुम्मा से पति की हत्या करवा दी। घटना वाले दिन वीर बहादुर घर पर था। उसी दौरान उसने दरवाजा खुला छोड़ दिया। जुम्मा घर पहुंचा और उसने सोते समय वीर बहादुर पर  हथौड़े से वारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद किसी को शक न हो चंद्रकला ने रुपये व कुछ जेवरात उसे देकर भेज दिया। हत्या के खुलासे के बाद जुम्मा ने तीस हजारी कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

पति की रंगीन मिजाजी से थी चंद्रकला परेशान, इसलिए दी सुपारी...

पुलिस की पूछताछ में चंद्रकला ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। उसके सात बहन भाई हैं। आर्थिक तंगी की वजह से उसने 13-14 साल पहले वीर बहादुर की गारमेंट शॉप पर नौकरी शुरू कर दी थी। वीर बहादुर मौके का फायदा उठाकर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। नौकरी छुटने के डर से वह कभी किसी को कुछ नहीं कहती थी। बाद में वीर बहादुर ने पहली पत्नी होने के बाद उससे शादी कर ली। वीर बहादुर से उसे दो बच्चे हुए। चंद्रकला अपने घर के नीचे गारमेंट की दुकान चलाती थी। उसके यहां पहले नरगिस नामक एक युवती काम करती थी। एक दिन चंद्रकला की छोटीप बहन उससे मिलने आई हुई थी। वीर बहादुर ने उसे भी बुरी नजर से देखा। यह बाद चंद्रकला को बदर्शत नहीं हुई। 

दूसरी ओर चंद्रकला को पता चला कि उसके पति के कई अन्य महिलाओं से संबंध हैं। नरगिस को उसने अपनी सारी बात बताई थी। नरगिस ने उसे अपने भाई जुम्मा के बारे में बताया। उसने कहा कि जुम्मा उसकी मदद कर सकता है। चंद्रकला ने जुम्मा से बात की तो वह सुपारी लेकर हत्या के लिए तैयार हो गया। डेढ़ लाख रुपये में बात तय हुई और उसने वारदात को अंजाम दिया। जुम्मा ने बताया कि उसकी बहन नरगिस की कुछ दिनों पूर्व कैंसर से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed