फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Wife attacked and killed with a knife.

Delhi : सरेराह पत्नी पर चाकू से हमला कर हत्या, लोगों ने भाग रहे आरोपी को दबोचकर किया पुलिस के हवाले

Mon, 29 Apr 2024 02:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 29 Apr 2024 02:08 AM IST
सार

घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हत्या और दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Delhi: Wife attacked and killed with a knife.
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत नगर में शनिवार रात पति ने पत्नी अफसाना पर सरेराह चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हत्या और दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि दंपती में मनमुटाव था और अफसाना जनवरी से बुनकर कॉलोनी स्थित मायके में रह रही थी। जावेद ने कई बार पत्नी को मायके से लाने की कोशिश की, लेकिन उसने इंकार कर दिया था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब सात बजे भारत नगर थाना बाजार में अफसाना की गर्दन व छाती पर चाकू से कई वार करने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि लोगों ने महिला को दीपचंद बंधु अस्पताल पहुंचा दिया है, जहां डॉक्टरों ने उसे म़ृत घोषित कर दिया है। अस्पताल में मिली छोटी बहन ने बताया कि अफसाना पर जावेद ने चाकू से हमला किया है। छह साल पहले उसकी शादी डी ब्लॉक, जहांगीरपुरी निवासी जावेद से हुई थी। इनके दो बच्चे भी हैं। दंपती में किसी बात पर विवाद चल रहा था। जनवरी में अफसाना बच्चों के साथ मायके आ गई थी। शनिवार शाम अफसाना बच्चों और छोटी बहन के साथ बाजार से घर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान जावेद ने उस पर हमला कर दिया।भाग रहे आरोपी को लोगों ने दबोचा
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि रात में जावेद बाजार में सरेराह पत्नी पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर रहा था। लोग आगे आए तो आरोपी चाकू लहराते हुए वहां से भागने लगा। कुछ लोगों ने आरोपी का पैदल व स्कूटी से पीछा किया और कुछ दूर जाने के बाद दबोच लिया। जावेद जहांगीरपुरी के डी ब्लाॅक में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने लिया बहन का बयान
शादी के छह साल होने से मामले की जानकारी एसडीएम को दी गई। एसडीएम ने अफसाना की बहन के बयान दर्ज किए। इसके बाद एसडीएम ने पुलिस को दहेज हत्या का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस ने हत्या और दहेज हत्या की धारा में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed