Delhi : बिजली के खुले तारों के लिए कौन है जिम्मेदार, बारिश के मौसम में बढ़ा करंट लगने का खतरा
बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों के पास व सड़क किनारे खुले तार लोगों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं। हर साल खासकर मानसून के सीजन में लोग इन तारों की चपेट में आकर जान गंवाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में बारिश के बीच करंट लगने का खतरा बढ़ गया है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों के पास व सड़क किनारे खुले तार लोगों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं। हर साल खासकर मानसून के सीजन में लोग इन तारों की चपेट में आकर जान गंवाते हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए जाते। कई लोग बिजली के खंभों के सहारे खड़े रहते हैं, ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है। जो तार भूमिगत होने चाहिए थे, वे शहर में जहां-तहां जमीन से बाहर दिखाई दे रहे हैं और जो तार ऊंचाई पर होने चाहिए वे लोगों के सिर पर लटक रहे हैं। आलम ये है कि कई जगह ये तार इतने नीचे लटके हैं कि कोई भी इन्हें छू सकता है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- बारिश के समय सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों के सहारे न खड़े हों।
- रबड़ की चप्पल पहनकर ही बाहर निकलें, जहां पानी भरा हो वहां से न जाएं।
- पिन वाले सॉकेट की जगह तीन पिन वाले सॉकेट का इस्तेमाल करें, थ्री पिन सॉकेट में अर्थिंग मिलने से करंट का खतरा कम होता है।
- घर में बिजली से संबंधित कोई भी दिक्कत हो और हाथ न लगाएं तुरंत बिजली मिस्त्री को बुलाएं।
- बिजली के सामानों को सीलन या पानी से दूर रखें।
- घर में अर्थिंग की जांच समय-समय पर करवाते रहें।
- दीवारों में सीलन हो तो बोर्ड में करंट फैल सकता है। ऐसे में सतर्क रहें और ग्लब्स पहनें।
करंट लगे तो ये करें उपाय
- जिस व्यक्ति को करंट लगा हो उसे न छुएं। पहले पावर सप्लाई बंद करें। फिर उसे छुड़ाने के लिए प्लास्टिक या लकड़ी का इस्तेमाल करें।
- करंट लगने से बेसुध व्यक्ति को सीधा लिटाकर मुंह से सांस दें। साथ ही, सीने पर अपने हाथों से दबाव डालें।
- करंट लगने वाले व्यक्ति को होश आ जाए तो तुरंत कुछ पिलाएं नहीं, बल्कि एक करवट लिटाकर जले हुए हिस्से पर मरहम लगाएं।
- करंट से लकवा भी सकता है, ऐसे में मरीज को डॉक्टर के पास जरूर लेकर जाएं।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी बीते साल हुआ था हादसा
बीते साल जून में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर में करंट लगने से प्रीत विहार निवासी साक्षी आहूजा की मौत हो गई थी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर बिजली के खंभे को छूने से साक्षी करंट की चपेट में आ गई थी। वह भोपाल शताब्दी ट्रेन पकड़ने आई थी। रेल अधिकारियों ने भी करंट से मौत होने की बात स्वीकार की थी।