{"_id":"636a79000fbd256d45376d23","slug":"delhi-weather-there-may-be-rain-in-delhi-on-wednesday-there-will-be-relief-from-pollution","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather: दिल्ली में बदलेगा मौसम, बुधवार को हो सकती है बारिश, प्रदूषण से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather: दिल्ली में बदलेगा मौसम, बुधवार को हो सकती है बारिश, प्रदूषण से मिलेगी राहत
Tue, 08 Nov 2022 09:12 PM IST
अनुराग सक्सेना
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 08 Nov 2022 09:12 PM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार यह सामान्य है।
विज्ञापन
दिल्ली में छाए काले बादल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली में बुधवार को मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार यह सामान्य है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, इससे पहले सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 2008 के बाद नवंबर में अधिकतम तापमाम रहा।