{"_id":"68a39fe1e71e5583b9069473","slug":"delhi-weather-people-are-troubled-by-the-heat-possibility-of-light-rain-today-too-clouds-will-remain-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather : पल-पल पलट रहा है मौसम, लोग गर्मी से परेशान; आज हल्की बारिश... और कुछ दिन बाद तूफान के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather : पल-पल पलट रहा है मौसम, लोग गर्मी से परेशान; आज हल्की बारिश... और कुछ दिन बाद तूफान के आसार
Tue, 19 Aug 2025 03:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 19 Aug 2025 03:19 AM IST
सार
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
बारिश।
- फोटो : PTI
विस्तार
राजधानी और एनसीआर में मौसम पल-पल करवट ले रहा है। कभी धूप निकल रही है, तो कभी काले बादलों के साथ झमाझम बारिश होने लगती है। ऐसे में सोमवार को दिन में ज्यादातर हिस्से में बादल छाए रहे।
कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। इसकी वजह से तापमान कम रहा, लेकिन उमस के चलते लोग परेशान रहे। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 और 21 अगस्त को भी दिल्ली एनसीआर में आंधी और बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 और 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 22 अगस्त को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं जिसके बाद झमाझम बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 और 23 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 23 और 24 अगस्त को बारिश और तूफान के आसार है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन