फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Update: Temperature Down Due To Wind Weather Becomes Pleasant, Holi 2023 Weather Report

Delhi Weather Forecast: हवाओं ने रोकी पारे की रफ्तार, नरम-गरम हुआ मौसम, होली पर रहेगा ऐसा माहौल

Sun, 05 Mar 2023 04:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 05 Mar 2023 04:16 AM IST
सार

शनिवार को सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और हवा चलती रही। इस कारण से पूरे दिन मौसम सुहावना रहा। देर शाम कुछ इलाकों में मामूली बूंदाबांदी भी हुई।

विज्ञापन
Delhi Weather Update: Temperature Down Due To Wind Weather Becomes Pleasant, Holi 2023 Weather Report
दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार से चल रही हवा ने पारे की रफ्तार को रोका है। शनिवार को भी दिन भर 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी हवा चलने और बादल छाए रहने के कारण मौसम सुहावना रहा। 

विज्ञापन

बीते दिनों 31 डिग्री से ऊपर चल रहा पारा लुढ़क कर 29.7 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। वहीं शुक्रवार तक 16.5 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से फिर से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और हवा चलती रही। इस कारण से पूरे दिन मौसम सुहावना रहा। देर शाम कुछ इलाकों में मामूली बूंदाबांदी भी हुई। मौसम के इस बदलाव के कारण लोदी रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि पालम व आया नगर में 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 32.2 और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

अगले सप्ताह होली है, ऐसे में उसके बाद ठंड का अहसास नहीं होगा। तापमान में लगातार बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी। होली तक अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री के बीच पहुंचने की संभावना है। वहीं रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed