फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather News Maximum temperature recorded at 36.3 degrees Celsius on Sunday

Weather Forecast : दिल्ली में लोग उमस से परेशान, कई इलाकों में बारिश; मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Mon, 02 Sep 2024 03:35 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 02 Sep 2024 03:35 AM IST
सार

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश की हुई है। कई दिनों से उमस से परेशान लोगों को इससे राहत मिल सकती है। 

विज्ञापन
Delhi Weather News Maximum temperature recorded at 36.3 degrees Celsius on Sunday
Weather update - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश की हुई है। कई दिनों से उमस से परेशान लोगों को इससे राहत मिल सकती है। राजधानी में सोमवार को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया था।  मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था। इससे अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही धूप खिली गई। दोपहर में सूरज के तेवर और कड़े हो गए। ऐसे में लोग पसीने पोंछते दिखे। इससे लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान दिखे। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

वहीं, न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, नमी का स्तर 94 से 60 फीसदी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक लोधी रोड इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, आया नगर व रिज में 35.8, पालम में 35 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। 

संतोषजनक श्रेणी में हवा
राजधानी में आबोहवा संतोषजनक श्रेणी बरकरार है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 99 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से संतोषजनक श्रेणी में बनी रही। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 95 दर्ज किया गया। गुरुग्राम में 97, ग्रेटर नोएडा में 173 व गाजियाबाद में एक्यूआई 106 एक्यूआई रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed