फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather News In Hindi People are suffering due to heat wave and intense heat in Delhi

Delhi Weather: दिल्ली में गजब की गर्मी, तेज धूप और गर्म हवा... लू से तप रही दोपहर, रात को भी नहीं मिल रहा चैन

Tue, 10 Jun 2025 03:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 10 Jun 2025 03:51 AM IST
सार

दिल्ली का तापमान जून में अब तक के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच चुका है। हीट इंडेक्स 51 से 52 के बीच दर्ज किया गया, यानी दिल्ली के लोगों को इसी तापमान की गर्मी का एहसास हुआ। 

विज्ञापन
Delhi Weather News In Hindi People are suffering due to heat wave and intense heat in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मई में नियमित अंतराल पर बारिश ने जो इनायत की उसकी वजह से दिल्लीवासियों को गर्मी की तपिश का अहसास नहीं हुआ। जून में भी लगा कि मानसून जल्दी आ जाएगा तो यह महीना भी शुकून से गुजरेगा पर चढ़ते पारे ने लोगों की यह गफलत दूर कर दी है। सोमवार को ही पारा 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 12 तक लू के ऑरेंज अलर्ट के बीच तापमान के 45 के पार जाने के आसार हैं।

विज्ञापन

तापमान 44 पर अहसास हुआ 51 डिग्री सेल्सियस का
दिल्ली का तापमान जून में अब तक के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच चुका है। हीट इंडेक्स 51 से 52 के बीच दर्ज किया गया, यानी दिल्ली के लोगों को इसी तापमान की गर्मी का एहसास हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार यह अभी और बढ़ सकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने 13 जून से बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होता है हीट इंडेक्स?
हीट इंडेक्स हवा के तापमान और आर्द्रता को मिलाकर मापता है कि बाहर कितनी गर्मी महसूस होती है। यह ऐसा सूचकांक है जो मानव शरीर द्वारा अनुभव किए जाने वाले वास्तविक तापमान का अनुमान लगाता है। यह आर्द्र गर्मी के दौरान विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह गर्मी के तनाव का अधिक सटीक आकलन करता है।

विज्ञापन

फिर खराब श्रेणी में पहुंची हवा
राजधानी में हवा की दिशा बदलने और गति कम होने के चलते वायु प्रदूषण फिर खराब श्रेणी में पहुंच गया है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 235 दर्ज किया। यह हवा की खराब श्रेणी है। विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहर में कुछ घंटों के लिए साफ आसमान और तेज धूप के चलते कुछ स्टेशनों पर ओजोन गैस पहुंच जाती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार तक हवा खराब श्रेणी में बरकरार रहने की आशंका है।

पसीना पोंछते नजर आए लोग...
सोमवार को दिन के समय खासी चुभन भरी गर्मी महसूस की गई। दिनभर आसमान साफ रहने व तेज धूप निकलने के कारण एनसीआर के लोगों का हाल बेहाल रहा। ऐसे में लोग गर्मी से हलकान दिखे। लोग घर या दफ्तर से बाहर निकलते ही पसीना पोंछते नजर आए। रात में भी सुकून नहीं है। सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज हुआ।

आया नगर में सबसे अधिक तापमान रहा
आया नगर में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में 44.3, रिज में 44.9 और लोधी रोड में 43.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed