फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Weather Dense fog increases with cold trouble increases again in evening

Weather News: ठंड के साथ बढ़ा घना कोहरा, शाम ढलते ही फिर बढ़ी परेशानी; गाजियाबाद में बदला स्कूलों का समय

Wed, 27 Dec 2023 11:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 27 Dec 2023 11:34 PM IST
सार

दृश्यता घटने से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। मुंगेशपुर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह अन्य इलाकों से सबसे ठंडा रहा।

विज्ञापन
Delhi Weather Dense fog increases with cold trouble increases again in evening
कोहरा छाया - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। सुबह से ही घना कोहरा छाने से धूप खिली। कोहरे का असर सुबह 11 बजे तक रहा।

विज्ञापन

इसके बाद दिन ढलते ही कोहरे की परेशानी फिर सताने लगी। रात को स्थिति और बिगड़ गई। दृश्यता घटने से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। मुंगेशपुर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह अन्य इलाकों से सबसे ठंडा रहा। जाफरपुर में 7.5, लोधी रोड में 7.8, आया नगर में 8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, लोधी रोड में 21.7, पीतमपुरा में 19.5, आया नगर में 20.2 व पूसा में 20.1 अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में दोपहर में भी ठंड का अहसास बढ़ गया है। सुबह कोहरा अधिक होने से स्कूली बच्चों को भी हुई परेशानी। इधर, घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। आलम यह था कि सुबह दृश्यता कम होने से लोगों को फॉग लाइट के साथ डिप्पर जलाकर वाहन चलाने पड़े। सबसे अधिक असर रिंग रोड व चौड़ी सड़कों पर देखने को मिला। यहां कुछ मीटर की दूरी पर भी वाहन नहीं दिख रहे थे। ऐसे में चालक धीरे-धीरे वाहन चला रहे थे। सफदरजंग से आश्रम की ओर सड़क किनारे रुके हुए रमेश सिंह ने बताया कि सामने कुछ नहीं दिख रहा है। इस कारण कार सड़क किनारे खड़ी कर दी है। कोहरा थोड़ा हल्का होगा, तो वाहन को आगे बढ़ाएंगे।

विज्ञापन

सुबह सैर करने वालों को हुई परेशानी
लोगों को सुबह की सैर में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरा इतना अधिक था कि पास की चीजें भी नहीं दिखाई दे रही थीं। ऐसे में लोगों ने घरों पर ही रहना ठीक समझा। आरके पुरम निवासी उदित मिश्रा ने बताया कि वे रोज सुबह पांच बजे ऑफिस जाने से पहले सुबह की सैर पर जाते हैं, लेकिन बुधवार को कोहरा इतना अधिक था कि कुछ नहीं दिखाई दे रहा था। वहीं, कोहरे के कारण समय पर पहुंचने वाले दूध के ट्रक भी देरी से स्थानीय बाजारों में पहुंचे।

गाजियाबाद में बदला स्कूलों का समय
कोहरे के चलते गाजियाबाद में स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजियाबाद ने कक्षा 1 से आठवीं तक के सभी स्कूल सुबह 10 बजे से 3 बजे तक संचालित करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed