दिल्ली-एनसीआर आंधी आने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार दिन भर तेज धूप निकलने के बाद देर शाम एक बार फिर मौसम ने करवट ली। देर शाम तेज धूल भरी आंधी के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। आंधी के कारण लोगों जहां से वहीं रुक गए वहीं यातायात भी प्रभावित हुआ।
2 of 4
delhi weather
- फोटो : vivek nigam
दरअसल पिछले कई दिनों में आंधी के कारण जानमाल को हुए नुकसान से लोगों में भय व्याप्त हो गया है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 48 घंटों में भी मौसम गर्म बना रहेगा। इस दौरान तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार तेज धूप की वजह ने गर्मी ने तीखे तेवर दिखाए।
3 of 4
delhi weather
- फोटो : lal singh
राजधानी में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्र्ड हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झुलसाने वाली गर्मी से दिन भर लोग परेशान होते रहे। पालम केन्द्र पर सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री, आयानगर व जाफरपुर में 42.5 डिग्री दर्ज किया गया।
4 of 4
delhi weather
- फोटो : lal singh
बृहस्पतिवार को शाम छह बजे के बाद अचानक से तेज हवाओं व धूल भरी आंधी चलनी शुरू हो गई। काफी देर तक कुछ ऐसा ही मौसम बना रहा। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को भी देर शाम को 50 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना विभाग ने जताई है।
वहीं हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम बदलने के बावजूद गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। जबकि 22 मई तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।