दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कर्नाटक में बहुमत नहीं होने के बावजूद भाजपा के सरकार बनाने के विरोध में राजघाट पर दस्तक दी। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा, भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना की।
इसके अलावा कांग्रेसियों ने लोकतंत्र बचाओ अभियान की शुरुआत की। राजघाट पर हुई प्रार्थना सभा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस के पास बहुमत से भी ज्यादा 118 विधायकों का समर्थन होने के बावजूद उनको सरकार बनाने का न्योता नहीं दिया गया, वहीं भाजपा के पास मात्र 104 सीटें हैं और भाजपा के विधायक को मुख्यमंत्री की शपथ दिला दी गई।
3 of 4
Congress protest agents BJP
यह सीधे तौर पर भाजपा व नरेंद्र मोदी के लोकतंत्र की हत्या करने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोकतंत्र की हत्या किए जाने पर कांग्रेस ने विरोध की शुरुआत की है। कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ेगी, क्योंकि कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनाने के लिए राज्यपाल वाजू भाई ने भाजपा का एक कार्यकर्ता बनकर लोकतंत्र को कुचला है।
4 of 4
Congress protest agents BJP
उन्होंने कहा कि कर्नाटक की तरह गोवा में भी भाजपा ने कांग्रेस की 17 सीटें और भाजपा की केवल 13 सीटों के बावजूद असंवैधानिक तरीके से सरकार बनाई थी। इसी प्रकार मणिपुर में कांग्रेस की 28 व भाजपा की 21 सीटें थी व मेघालय में कांग्रेस की 21 व भाजपा की मात्र दो सीटें थी, उसके बावजूद भाजपा ने अपनी सरकार बनाई।