{"_id":"66b164ad12025b26320c3286","slug":"delhi-water-supply-there-will-be-no-water-in-some-areas-of-delhi-for-two-days-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Water Supply: दिल्लीवासियों... भर कर रख लें बाल्टियां, इन इलाकों में दो दिन नहीं आएगा पानी; देखें लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Water Supply: दिल्लीवासियों... भर कर रख लें बाल्टियां, इन इलाकों में दो दिन नहीं आएगा पानी; देखें लिस्ट
Tue, 06 Aug 2024 05:18 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:18 AM IST
सार
दिल्ली जल बोर्ड ने जानकारी दी है कि दिल्ली के कई इलाकों में पेयजल आपू्र्ति प्रभावित रहेगी। सोनिया विहार, मुस्तफाबाद, करावल नगर, गोकलपुरी जैसे कई इलाकों में पानी नहीं आएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
विस्तार
डीएमआरसी बुधवार को भजनपुरा मार्केट के पास ताहिरपुर मेन में 1200 मिमी व्यास वाले स्लुइस वॉल्व को स्थानांतरित करेगा और सोनिया विहार डब्ल्यूटीपी में ताहिरपुर मेन में कुछ रखरखाव कार्य भी रहेगा। इस कारण ताहिरपुर मेन में पंपिंग नहीं होगी। दिल्ली जल बोर्ड ने जानकारी दी है कि ऐसे में इससे जुड़े कई इलाकों में पेयजल आपू्र्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
बोर्ड के अनुसार, उत्तर पूर्वी दिल्ली, सोनिया विहार, मुस्तफाबाद, करावल नगर, गोकलपुरी, ताहिरपुर, दिलशाद गार्डन, नंदनगरी, यमुना विहार, शिव विहार, घोंडा, हर्ष विहार, जनता फ्लैट्स, दिलशाद कॉलोनी, सीमापुरी व इससे आसपास के इलाकों में बुधवार शाम पीने का पानी नहीं आएगा। इसी तरह केवल पार्क, लॉरेंस रोड और पंजाबी बाग को आपूर्ति करने वाली पंजाबी बाग जल मुख्य लाइन के इंटरकनेक्शन कार्य के कारण बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे से शुक्रवार सुबह नौ बजे तक कुछ इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
बोर्ड के अनुसार, गोपालपुर गांव और एसएफएस फ्लैट्स मुखर्जी नगर, वजीराबाद गांव, केवल पार्क व एक्सटेंशन, गोपाल नगर, मजलिस पार्क, रामेश्वर नगर, आर एंड एम ब्लॉक मॉडल टाउन, नॉर्थ एक्स मॉडल टाउन, डेरावाल नगर, गुजरावाला टाउन, वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र, यूजीआर महिंद्रा पार्क, श्री नगर, राजा पार्क पंजाबी बाग पश्चिम, अरिहंत नगर और आसपास के इलाकों में 24 घंटे तक पीने का पानी नहीं आएगा।
विज्ञापन