फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Water Crisis News: People Running Behind Water Tankers In Okhla Phase 2 And Sanjay Camp

Delhi Water Crisis: दिल्ली में पानी की किल्लत बरकरार, जल बोर्ड के टैंकर पर चढ़ते दिखे लोग; हुई हाथापाई

Sun, 02 Jun 2024 11:30 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 02 Jun 2024 11:30 AM IST
सार

Water Crisis in Delhi : दिल्ली में जल संकट के बीच कई बच्चे व युवा जान जोखिम में डालकर पानी के टैंकर के ऊपर पाइप लेकर चढ़ जाते हैं। देखते ही देखते लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल बन जाता है। पानी के इंतजार में लंबी लाइन बिखर जाती है।

विज्ञापन
Delhi Water Crisis News: People Running Behind Water Tankers In Okhla Phase 2 And Sanjay Camp
पानी के टैंकर पर चढ़ते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में बिजली-पानी की मांग बढ़ने पर राजनीतिक घमासान बढ़ता जा रहा है। आज चाणक्यपुरी के संजय कैंप और ओखला फेज 2 के दो वीडियो सामने आए हैं। जिसमें स्थानीय लोग पानी के लिए जल बोर्ड के टैंकर के पीछे भागते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


जल संकट के चलते राजधानी के कई इलाकों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति की जा रही है। ओखला फेज 2 और चाणक्यपुरी के संजय कैंप में पानी के टैंकर पहुंचे। जहां पानी लेने के लिए लोग टैंकर के ऊपर चढ़ गए। पानी के लिए हाथापाई भी की। 
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिजली की रिकॉर्ड तोड़ मांग पूरी करने पर अपनी पीठ थपथपाई है, पर पानी की कमी पर केंद्र से यूपी और हरियाणा सरकार से अतिरिक्त पानी दिलवाने की मांग की है। उधर, दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखकर अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।
 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बार गर्मी में पूरे देश में अभूतपूर्व गर्मी पड़ रही है जिसकी वजह से देश भर में पानी और बिजली का संकट हो गया है। पिछले वर्ष दिल्ली में बिजली की सबसे अधिक मांग 7438 मेगावाट रही थी, जबकि इस साल बिजली की अधिक मांग 8302 मेगावाट तक पहुंच गई। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में पानी की मांग बहुत बढ़ गई है। वहीं, पड़ोसी राज्यों ने दिल्ली को देने वाले पानी में कमी कर दी है। इस तरह मांग बढ़ गई और आपूर्ति कम हो गई है।

उन्होंने पानी की कमी के मामले में भाजपा के प्रदर्शन पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि इससे समस्या का समाधान नहीं निकलेगा। इस वक्त राजनीति करने की बजाय मिलकर दिल्ली के लोगों को राहत दिलवाने की पहल करनी चाहिए। भाजपा हरियाणा और उत्तर प्रदेश की अपनी सरकारों से बात करके एक महीने के लिए दिल्ली को कुछ पानी दिलवा दें तो दिल्ली वाले उसके इस कदम की खूब सराहना करेंगे।


दूसरी ओर, जल मंत्री आतिशी ने पेयजल संकट से निपटने के लिए केंद्रीय जलमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की कि दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण की पानी कमी हो गई है। हरियाणा से भी कम पानी आ रहा है। जबकि गर्मी के कारण ज्यादा पानी की जरूरत है। इसलिए दिल्ली को हरियाणा या उत्तर प्रदेश से अतिरिक्त पानी दिलवाया जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed