फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Water Board sent bill without taking meter reading due to Corona

दिल्ली: कोरोना के कारण जल बोर्ड ने मीटर रीडिंग लिए बिना बिल भेजे

Fri, 28 May 2021 06:00 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 28 May 2021 06:00 PM IST
सार

इस कारण उपभोक्ताओं को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर उनके पास बिल भेजने का कौन सा आधार तय किया गया है।

विज्ञापन
Delhi: Water Board sent bill without taking meter reading due to Corona
बिजली का बिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के बीच दिल्ली जल बोर्ड ने उपभेक्ताओं के घर जाकर मीटर की रीडिंग लिए बिना बिल भेजना आरंभ किए। जल बोर्ड पिछले बिल के आधार पर नए बिल तैयार करके उपभोक्ता के पास भेज रहा है। इतना ही नहीं, बोर्ड ने उपभोक्ताओं से ऑनलाइन बिल जमा कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड आजकल उपभोक्ताओं के पास उनके मोबाइल फोन पर मैसेज करके बिल भेज रहा है। इस दौरान कई उपभोक्ताओं के पास बड़ी राशि के बिल पहुंचे है। इस बीच जल बोर्ड ने उपभोक्ता के पास एक अन्य मैसेज भेजा जा रहा है जिसमें कोरोना महामारी के दौरान सुरक्षा सावधानी के रूप में भौतिक रीडिंग संभव नहीं है और वर्तमान बिल पिछले बिल के आधार पर तैयार किया किया गया है। हांलांकि जल बोर्ड ने यह नहीं बताया कि कितनी अवधि के पिछले बिल का आकलन करके बिल भेजा गया है।
विज्ञापन


उधर, कुछ उपभोक्ता ऐसे है जिनके पास पिछला बिल नहीं आया था, मगर अब बिल आया है। गौरतलब है कि एक माह के दौरान 20 हजार लीटर से कम पानी का उपयोग होने पर जल बोर्ड की ओर से बिल नहीं भेजा जाता है। इस कारण उपभोक्ताओं को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर उनके पास बिल भेजने का कौन सा आधार तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल बोर्ड ने वॉटर मीटर रीडिंग अपडेट, बिल को देखने, डाउनलोड और भुगतान करने के लिए ग्राहक पोर्टल के माध्यम से करने का सुझाव दिया है। इसके अलावा पानी के बिल का भुगतान ऑनलाइन बीबीपीएस से जुड़ी एजेंसी पेटीएम, अमेजन पे, गूगल पे, एयरटेल मनी, फ्रीचार्ज, कई बैंकों की वेबसाइट, एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed