{"_id":"5e62305a8ebc3ef40c38e68f","slug":"delhi-violence-verification-for-compensation-on-saturday-and-sunday-manish-sisodia","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हिंसा : शनिवार और रविवार को मुआवजे के लिए होगा वेरिफिकेशन, सिसोदिया की अपील घर पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हिंसा : शनिवार और रविवार को मुआवजे के लिए होगा वेरिफिकेशन, सिसोदिया की अपील घर पहुंचे लोग
Fri, 06 Mar 2020 05:38 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 06 Mar 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के मुआवजे के लिए दिल्ली सरकार हिंसाग्रस्त इलाकों में वेरिफिकेशन अभियान चलाएगी। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जानकारी दी है कि शनिवार और रविवार को हिंसाग्रस्त इलाके में स्पेशल वेरिफिकेश अभियान चलाया जाएगा। अभियान में सात आईएएस और एसडीम खुद इलाके में जाकर वेरिफिकेशन करेंगे।
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लोगों से अपील की है कि लोग वेरिफिकेशन के दिन अपने अपने घरों में मौजूद रहें , ताकि नुकसान का सहीं अंदाजा लगाया जा सके। सिसोदिया ने कहा कि मुआवजे के लिए 1700 फॉर्म जमा हुए हैं।
जमा किए गए फॉर्म में ज्यादातर फॉर्म डुप्लीकेट हैं। इसी वजह से वेरिफिकेशन कराना जरूरी है। इसलिए अब वेरिफिकेशन के बाद मुआवजा दिया जाएगा। मनीष सिसोदिया ने बताया कि यह प्रक्रिया दो दिनों में पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 52 हुई
दिल्ली में फरवरी के अंतिम सप्ताह में तीन दिनों तक हुई हिंसा में अब तक कुल 52 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले जीटीबी अस्पताल में 44 मौतें दर्ज की गई हैं। इनमें 28 लोगों को 24 और 25 फरवरी को अस्पताल में मृत लाया गया था। बाकी 16 घायलों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था