फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Violence Rumours, All Metro Station Are open, Police says Strict action taken on rumor monger

तो क्या दिल्ली में इस वजह से फैली हिंसा की अफवाह?

Sun, 01 Mar 2020 09:46 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 01 Mar 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
Delhi Violence Rumours, All Metro Station Are open, Police says Strict action taken on rumor monger
अफवाह के बाद पुलिस स्टेशन पर खड़े लोग - फोटो : Twitter

दिल्ली का माहौल रविवार शाम उस समय तनावपूर्ण गया जब कुछ जगहों पर हिंसा की अफवाह फैल गई। हिंसा होने की झूठी सूचनाएं आग की तरह फैलीं। इसके चलते कुछ जगह बाजार बंद हो गए, वहीं कई इलाकों में लोगों ने खुद को घरों में बंद कर लिया था तो कहीं लोग लाठी व डंडे देकर गलियों में पहरा देने लग गए। 

विज्ञापन


उधर, कुछ देर के लिए मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे। इस कारण लोगों को लगा कि अफवाह सही है। अफवाह से दहशत में आए लोग मीडिया हाउस में फोन करने के साथ ही परिजन व रिश्तेदारों से हालचाल पूछने लगे। दिल्ली पुलिस ने हिंसा होने की बात को अफवाह बताया है और लोगों से अपील की है अफवाह न फैलाएं और न ही अफवाहों पर ध्यान न दें। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


रविवार शाम सबसे पहले अफवाह फैली थी कि ख्याला, राजौरी गार्डन में हिंसा फैल गई है। कुछ देर बाद ही तिलक नगर, राजौरी गार्डन, रघुवीर नगर, उत्तम नगर, डाबड़ी, सीतापुरी, सागरपुर व मंगोलपुरी में हिंसा होने की खबर फैली। तिलक नगर मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया। इससे अफवाह पर लोगों का यकीन हो गया। बाजार बंद हो गए। लोग दुकानें बंद कर घर चले गए। कुछ लोगों ने खुद को दुकानों के अंदर बंद कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तम नगर में लोग लाठी व डंडे लेकर गलियों में पहरा देने लगे। शादियों में जाने वाले लोग घरों को लौट आए। इसी तरह कालकाजी, वसंतकुंज, जैतपुर, रोहिणी, बदरपुर व तुगलकाबाद में भी हिंसा होने की बात फैल गई थी। यहां बदरपुर व तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए। इसके चलते लोगों ने जैतपुर व बदरपुर की तरफ जाना बंद कर दिया। 
 


जुआरियों को पकड़ने गई थी पुलिस
हुआ ये कि रौजारी गार्डन पुलिस जुआरियों को पकड़ने गई थी। पुलिस जुआरियों के पीछे भाग रही थी कि लोगों को लगा कि हिंसा हो गई है और पुलिस आरोपियों को पकड़ने भाग रही है। इसके बाद हिंसा होने की अफवाह फैल गई थी। धीरे-धीरे ये अफवाह पूरी दिल्ली में फैल गई। जैतपुर में चोरी के आरोप में एक युवक को पीट दिया था, इस कारण वहां हिंसा की अफवाह फैल गई। 

अफवाह फैलाना भी अपराध:  दिल्ली पुलिस 
पूरी दिल्ली में अफवाह फैलने के बाद दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मंदीप सिंह रंधावा ने कहा कि सभी जगह शांति है और स्थिति नियंत्रण में है। अफवाहों पर ध्यान न दें। पैनिक करने की जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। अफवाहें न फैलाए। अफवाह फैलाना भी अपराध है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, कुछ लोगों ने ख्याला और मदनपुर खादर में हिंसा होने की अफवाह फैला दी थी। 



अफवाह वाली जगहों पर पुलिस गश्त बढ़ाई
दिल्ली में जिन जगहों पर हिंसा फैलने की अफवाह फैली थी वहां पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई। पुलिस व सीनियर पुलिस अधिकारी इलाके में पहुंच कर लोगों को समझाते हुए दिखे। पुलिस लाउड स्पीकर से लोगों को समझाने लगी कि पूरी दिल्ली में शांति है। लोग अपनी दुकानें खोल लें और नियमित रूप से काम करें। दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारियों ने ट्वीट कर हिंसा फैलने की बात को सिर्फ अफवाह बताया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed