{"_id":"5e5be4828ebc3ef3d154f407","slug":"delhi-violence-people-rescue-hindu-youth-from-mosque","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हिंसाः लोगों ने निभाया इंसानियत का धर्म, मस्जिद में घुसे हिंदू युवक को बचाकर घर पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हिंसाः लोगों ने निभाया इंसानियत का धर्म, मस्जिद में घुसे हिंदू युवक को बचाकर घर पहुंचाया
Sun, 01 Mar 2020 10:06 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
जले इमारत को देखते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के बाद इंसानियत को जिंदा रखने वाली कहानियां भी सामने आ रही हैं। मंगलवार को जाफराबाद थाने के एसआई दिनेश कुमार हिंसक भीड़ के बीच फंस गए तो उन्हें दूसरी जैकेट और टोपी पहनाकर भीड़ से बचाया गया। बाद में उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। एसआई दिनेश ने भी अपना फर्ज निभाकर उसी रात को घोंडा श्याम गली में फंसे एक मुस्लिम परिवार को सुरक्षित बाहर निकलवाकर न सिर्फ अपनी ड्यूटी निभाई बल्कि इंसानियत को भी बुलंद रखा।
विज्ञापन
मंगलवार दिन में एसआई दिनेश अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। उनके पास पिस्टल भी थी और उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट भी पहनी हुई थी। हिंसा के दौरान कुछ उपद्रवियों ने उन्हें घर लिया। इस बीच डॉ. फहीम बैग, मोहम्मद साबिर व अबू कमर ने पहले एसआई दिनेश को भीड़ से निकाला। सुरक्षित स्थान पर ले जाकर दिनेश की बुलेट प्रूफ जैकेट को उतार डॉ. फहीम ने अपनी नमाज वाली टोपी दिनेश को दी। बाद में एक युवक से सादी जैकेट दिनेश को पहनाकर उन्हें बाइक पर बिठाकर थाने छोड़ दिया। दिनेश घटना से काफी डरे हुए थे। दूसरी ओर उसी रात को जाफराबाद के रहने वाला अजीज प्रधान ने दिनेश को बताया कि श्याम गली, घोंडा में एक मुस्लिम परिवार फंसा हुआ है।
विज्ञापन
दिनेश कुमार ने फौरन इसे गंभीरता से लिया। रात करीब 1.30 बजे वह श्याम गली में पहुंचे। वहां उन्होंने नूरन उर्फ लल्ला नामक ऑटो चालक, उसकी पत्नी व चार बच्चों को सुरक्षित निकलवाया। इसी तरह मौजपुर निवासी चंदन नामक युवक के पीछे उपद्रवी पड़ गए। चंदन जान बचाने को एक जाफराबाद की एक मस्जिद में घुस गया। भीड़ ने उसे निकालने की कोशिश की तो वहां मौजूद दबंग अफजल खान ने भीड़ को वहां से हटाकर युवक को सुरक्षित स्थान पर ले गए। वहां चंदन को पानी पिलवाकर उसे परेशान न होने के लिए कहा गया। कुछ देर बाद युवक को मौजपुर चौक के पास सुरक्षित पहुंचाया गया।
विज्ञापन