{"_id":"5e68ac718ebc3eeb4d7aa7af","slug":"delhi-violence-new-plea-file-seeking-fir-against-hate-speech-of-sonia-khurshid-thaku-kapil","type":"story","status":"publish","title_hn":"नफरत भरे भाषण देने वाले नेताओं पर FIR के लिए नई याचिका दायर, अनुराग-कपिल सोनिया-खुर्शीद का है नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नफरत भरे भाषण देने वाले नेताओं पर FIR के लिए नई याचिका दायर, अनुराग-कपिल सोनिया-खुर्शीद का है नाम
Wed, 11 Mar 2020 02:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 11 Mar 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली हिंसा (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
नफरत भरे भाषण देने वालों के खिलाफ मामले दर्ज करने की मांग को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में बुधवार को एक नई याचिका दायर की गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, सलमान खुर्शीद और भाजपा के अनुराग ठाकुर, कपिल मिश्रा ने भड़काऊ भाषण दिए।
विज्ञापन
याचिका में अनुरोध है कि इनके भाषणों से समाज में काफी दुर्भावना फैली इसलिए इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। इसके साथ ही दिल्ली हिंसा में संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए एसआईटी गठित करने की मांग को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में एक अन्य याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन
दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर अनुरोध किया गया कि नफरत भरे भाषण देने वालों की संपत्ति कुर्क की जाए और उसे उत्तरपूर्वी दिल्ली हिंसा के पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए बेचा जाए।
विज्ञापन