दिल्ली हिंसा: देर रात मौजपुर इलाके में बवाल की सूचना पर ITBP और पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
दिल्ली में बीते तीन दिनों में हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है जबकि कुल 189 लोग घायल हैं। तीन दिन के बाद आज दिल्ली में हालात सामान्य हैं, लेकिन कुछ इलाकों से छिटपुट पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल ने राजधानी के हालात को चिंताजनक बताते हुए गृहमंत्री को सेना बुलाने के लिए खत लिखा है। केंद्र सरकार ने हालात को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी अब एनएसए अजित डोभाल को सौंप दी है। पढ़ें दिनभर के सभी अपडेट....
लाइव अपडेट
मौजपुर इलाके में बवाल की सूचना पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने किया फ्लैग मार्च
मौजपुर इलाके में देर रात बवाल की सूचना पर पुलिस ने कहा कि अफवाहों की वजह से लोग पैनिक हुए थे लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। लोगों को समझाकर वापस घरों में भेजा गया है। इसके बाद इलाके में पुलिस पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च कर रही है।विशेष आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने लिया हालात का जायजा
दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने भी पूर्वी दिल्ली में हालात का जायजा लिया।
दिल्ली के मौजपुर इलाके में फिर बवाल की सूचना
दिल्ली मौजपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चेतराम और इंदिरा गली में बवाल की खबर है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक बवाल की सूचना पर दिल्ली पुलिस के डीसीपी आईटीबीपी और पुलिस के जवानों के साथ पहुंचे हैं।गुरु तेग बहादुर अस्पताम में मरने वालों की संख्या 25 हुई
सुनील कुमार, चिकित्सा अधीक्षक, गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल ने बताया कि इलाज के दौरान 3 अन्य की मौत हो गई है, इसके बाद अब यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।Sunil Kumar, Medical Superintendent, Guru Teg Bahadur (GTB) Hospital: The death toll has risen to 25 as 3 more died during medical treatment. #NortheastDelhi pic.twitter.com/IsUTHIP0GV
— ANI (@ANI) February 26, 2020
अजित डोभाल बैठक के बाद गृह मंत्रालय से निकले
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल गृह मंत्रालय (MHA) से निकले। गृह सचिव अजय कुमार भल्ला और दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक भी बैठक में उपस्थित थे।Delhi: National Security Advisor (NSA) Ajit Doval leaves from the Ministry of Home Affairs (MHA) after his meeting with Union Home Minister Amit Shah. Home Secretary Ajay Kumar Bhalla and Delhi Police Commissioner Amulya Patnaik were also present at the meeting. #NortheastDelhi pic.twitter.com/2OtipMgPfe
— ANI (@ANI) February 26, 2020
हिंसाग्रस्त इलाकों में पहुंचे केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हिंसाग्रस्त इलाके में हालात का जायजा लेने पहुंचे, उन्होंने यहां स्थानीय निवासियों से बातचीत भी की।Delhi: CM Arvind Kejriwal and Deputy CM Manish Sisodia interact with the local residents in the sensitive areas in #NortheastDelhi, to take stock of the situation there. pic.twitter.com/pkYEgP9f1y
— ANI (@ANI) February 26, 2020
केजरीवाल हालात का जायजा लेने के लिए हिंसाग्रस्त इलाकों में..
Delhi CM Arvind Kejriwal: We are going to the affected areas to take stock of the situation. We will tell you after we do that. #NortheastDelhi https://t.co/H5yvhXQIwc pic.twitter.com/6f48AjXcAJ
— ANI (@ANI) February 26, 2020
मदद या जानकारी के लिए 22829334 और 22829335 पर कॉल करें: दिल्ली पुलिस
एमएस रंधावा ने बताया कि जनता किसी भी मदद या जानकारी के लिए 22829334 और 22829335 पर कॉल कर सकती है। मैं जनता से अपील करना चाहूंगा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। आज स्थिति नियंत्रण में है।
अमेरिकी दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
भारत में अमेरिकी दूतावास अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है कि पूर्वोत्तर दिल्ली में हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर सावधानी बरतें।US Embassy in India issues advisory to its citizens, "Exercise caution in light of violent demonstrations in Northeast Delhi". pic.twitter.com/m3UjxZsM90
— ANI (@ANI) February 26, 2020
संवेदनशील क्षेत्रों के दौरे के बाद अजित डोभाल गृह मंत्रालय पहुंचे।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल दिल्ली के संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए गृह मंत्रालय पहुंचे।Delhi: National Security Advisor (NSA) Ajit Doval, after visiting sensitive areas of #NorthEastDelhi, has reached Home Ministry to meet Union Home Minister Amit Shah. pic.twitter.com/TYjUJfZRxn
— ANI (@ANI) February 26, 2020
लोगों के अंदर एकता की भावना है, यहां कोई दुश्मनी नहीं हैः डोभाल
एनएसए ने ये भी कहा कि मेरा संदेश है कि जो लोग अपने देश से प्यार करते हैं वो अपने समाज और पड़ोसियों से भी प्यार करते हैं। सभी को प्यार और भाईचारे के साथ रहना चाहिए। लोगों को एक-दूसरे की समस्या का समाधान करने की कोशिश करनी चाहिए न कि उसे बढ़ाने की।