फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi violence, For the first time, the deceased was identified with DNA

दिल्ली हिंसाः पहली बार डीएनए से हुई मृतक की पहचान

Sun, 01 Mar 2020 05:53 AM IST
संजीव कुमार झा अभिषेक पांचाल, अमर उजाला
अभिषेक पांचाल, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 01 Mar 2020 05:53 AM IST
विज्ञापन
Delhi violence, For the first time, the deceased was identified with DNA
दिल्ली हिंसा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी मरने वाले की पहचान डीएनए से की गई है। हिंसा के दौरान 24 फरवरी को अनवर की हत्या कर दी गई थी। उसका शरीर बुरी तरह झुलस चुका था, उपद्रवियों ने पहले उन्हें गोलियां मारी, इसके बाद आग के हवाले कर दिया। जीटीबी अस्पताल में अनवर को भर्ती कराया गया था, लेकिन शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। ऐसे में डीएनए टेस्ट किया गया।

विज्ञापन


जीटीबी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि अनवर का शव बुरी तरह झुलस गया था, ऐसे शव की पहचान सिर्फ डीएनए से ही की जा सकती थी। डीएनए जांच के लिए अनवर और उसके बेटे गुलशन का ब्लड का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन


दोनों के सैंपल मैच होने के बाद पुष्टि हो गई की शव गुलशन के पिता अनवर का ही शव है। सलीम ने उसके चाचा शिव विहार अनवर सब्जी का ठेला लगाते थे। 24 फरवरी के दिन उपद्रवियों की भीड़ ने उन पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके सीने पर तीन गोली मारी गई और बाद में आग में फेंक दिया। हमने उन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया था। अनवर के बेटे गुलशन ने उनकी पहचान अस्पताल प्रशासन को बताई थी, लेकिन डॉक्टरों ने डीएनए जांच के बाद ही शव के पहचान की बात कही थी। 

कैसे होती है डीएनए जांच

डॉक्टरों के अनुसार डीएनए जांच के लिए पिता और बच्चे का ब्लड सैंपल लिया जाता है। सैंपल को ईडीपीए केमिकल में प्रिजर्व किया जाता है। इसके बाद सैंपल को लैब में भेज दिया जाता है। व्हाइट ब्लड सेल्स से डीएनए का पता चलता है। सैंपल से डीएनए निकाला जाता है और एंजाइम के जरिए डीएनए को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ा जाता है।



फिर इन टुकड़ों को अलग-अलग किया जाता है। इसके बाद रेडियोएक्टिव डीएनए मार्कर, जिसकी बनावट पहले से ही पता होती है, उस सीक्वेंस से मिलाया जाता है। अगर मिल जाता है तो रेडियोएक्टिव एक्स रे फिल्म पर रेडियोएक्टिव पैटर्न बनाया जाता है। इसके बाद इस पैटर्न को पैरेंट के पैटर्न से मिलाया जाता है। यह मैच कर जाता है तो बच्चे की पहचान हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed