फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Vehicle ran over couple on Kashmiri Gate flyover

Delhi : कश्मीरी गेट फ्लाईओवर पर वाहन ने दंपती को रौंदा, दोनों की मौत; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 14 May 2025 01:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 May 2025 01:58 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राहगीरों ने रात करीब 11.30 बजे पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद आरोपी वाहन चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Delhi: Vehicle ran over couple on Kashmiri Gate flyover
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कश्मीरी गेट फ्लाईओवर पर वाहन ने सोमवार देर रात शादी समारोह से लौट रहे दंपती को रौंद दिया। देवली गांव, संगम विहार निवासी धर्मेंद्र सिंह (37) और इनकी पत्नी रेनू देवी (32) को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों की मौत हो गई। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि कश्मीरी गेट थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार धर्मेंद्र के परिवार में पत्नी रेनू देवी, बुजुर्ग मां, दो बेटे और एक बेटी है। जांच में पता चला कि धर्मेंद्र सोमवार को करावल नगर में अपने मौसा के बेटे की शादी में गए थे। जहां से दोनों देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


जैसे ही वे कश्मीरी गेट यमुना पुल पर ऊपर पहुंचे उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन के पहियों के नीचे आकर बुरी तरह से कुचल गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राहगीरों ने रात करीब 11.30 बजे पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद आरोपी वाहन चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद बिखरा परिवार
मृतक धर्मेंद्र के चचेरे भाई जयपाल सिंह ने बताया कि हादसे के बाद परिवार बिखर गया है। धर्मेंद्र-रेनू की शादी करीब 17 साल पहले हुई थी। इनके दो बेटे आदित्य (15), कार्तिक (4) और एक बेटी अदिति (12) है। हादसे के बाद तीनों अनाथ हो गए हैं। धर्मेंद्र की बुजुर्ग मां ज्ञानवती का रोकर बुरा हाल है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी धर्मेंद्र के ही कंधों पर थी। वह ओखला स्थित एक एक्सपोर्ट कंपनी में सुपरवाइजर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed