फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi vasant kunj father killed boy who teases his daughter hide body for two days while going to decompose it police arrest him

दिल्ली: बेटी को परेशान करने वाले मनचले को पिता ने मारा, दो दिन तक शव रखा छिपाकर, ठिकाने लगाने चला तो...

Sun, 25 Jul 2021 04:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 25 Jul 2021 04:28 PM IST
सार

आरोप है कि संतोष हरी की 20 वर्षीय बेटी को पिछले तीन सालों से परेशान कर रहा था। बृहस्पतिवार रात को शराब के नशे में संतोष हरी के घर पहुंच गया था। वहां हंगामा करने पर गुस्से में हरी ने पहले संतोष को पीटा।

विज्ञापन
Delhi vasant kunj father killed boy who teases his daughter hide body for two days while going to decompose it police arrest him
दिल्ली पुलिस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

वसंतकुंज नॉर्थ इलाके के महिपालपुर में एक मनचले युवक की एक शख्स ने गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को दो दिन तक उसने बेसमेंट में छिपाकर रखा। शव को ठिकाने लगाते समय पुलिसकर्मियों ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। मृतक की शिनाख्त संतोष कुमार झा (25) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या के मामले में 41 वर्षीय आरोपी हरी (बदला हुआ नाम) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि संतोष हरी की 20 वर्षीय बेटी को पिछले तीन सालों से परेशान कर रहा था। बृहस्पतिवार रात को शराब के नशे में संतोष हरी के घर पहुंच गया था। वहां हंगामा करने पर गुस्से में हरी ने पहले संतोष को पीटा।
विज्ञापन


बाद में उसी के गमछे से संतोष की गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को शनिवार तड़के ठिकाने लगाते हुए पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह शनिवार तड़के 4.09 बजे पीसीआर पर तैनात पुलिस कर्मियों ने एक ठेला-रिक्शा पर एक शख्स को लाश ले जाते हुए देखा। आरोपी को मौके पर पकड़कर मामले की सूचना वसंतकुंज नॉर्थ थाना पुलिस को दे दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ए-ब्लॉक, गली नंबर-6, महिपालपुर पहुंची। वहां एक युवक का एक-दो दिन पुराना शव मिला। मृतक के एक हाथ में महाकाल का टैटू बना था। इसके अलावा उसकी जेब से एक आईजीआई एयरपोर्ट पार्किंग की एक रसीद मिली। उसके आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की।

रिक्शा में लाश ठिकाने लगाने वाले हरी से भी पूछताछ होने लगी। लेकिन आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह करने लगा। जांच के दौरान एक महिला वसंतकुंज नॉर्थ थाने में अपने बेटे की मिसिंग लिखाने के लिए पहुंची।

महिला को युवक की लाश दिखाई गई तो उसने उसकी पहचान अपने बेटे के रूप में की। मूलरूप से बिहार का रहने वाला पेशे से चालक मृतक संतोष अपनी मां के साथ गली नंबर-12, महिपालपुर में रहता था।

उधर पूछताछ में आरोपी हरी ने संतोष की हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि वह घर के पास ही एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। आरोपी संतोष पिछले करीब तीन सालों से उसकी बेटी को परेशान कर रहा था। वह बाहर निकलने पर उसकी पीछा करता था। कई बार फोनकर परेशान करता था।

22 जुलाई की रात को शराब के नशे में संतोष उनके घर पहली मंजिल पर पहुंचा और हंगामा करने लगा। हरी आरोपी को ग्राउंड फ्लोर पर लाया। यहां बहस के दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया। पहले हरी ने संतोष को जोरदार घूंसा मारा, जिससे वह अचेत हो गया। इसके बाद संतोष के गमछे से उसका गला घोंट दिया।

हरी शव को ठिकाने नहीं लगा पाया। दो दिन तक उसने अपनी बिल्डिंग के बेसमेंट में शव को ठिकाने लगाने के लिए रखे रखा। शनिवार को ठिकाने लगाने की कोशिश में वह पकड़ा गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed