{"_id":"620237f67d582b642e3946a3","slug":"delhi-university-one-person-attempted-self-immolation-by-setting-himself-on-fire-during-protest-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विश्वविद्यालय: प्रदर्शनकारी ने किया आत्मदाह का प्रयास, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विश्वविद्यालय: प्रदर्शनकारी ने किया आत्मदाह का प्रयास, अस्पताल में भर्ती
Tue, 08 Feb 2022 02:59 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 08 Feb 2022 02:59 PM IST
सार
डीयू में एक प्रदर्शनकारी ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसने तरल पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। प्रदर्शनकारी की पहचान कमल तिवारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
डीयू में एक प्रदर्शनकारी ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसने तरल पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे डीयू प्रशासन के खिलाफ सीवाईएसएस द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान कमल तिवारी नामक व्यक्ति ने खुद को जलाने के लिए पेट्रोल डालने की कोशिश की।
विज्ञापन
उक्त प्रदर्शन विश्वविद्यालय खोलने की मांग को लेकर किया जा रहा था। मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे रोका और वहां से एचआरएच अस्पताल ले जाया गया। पुलिस जांच में पता चला है कि उक्त पेट्रोल में पानी का मिश्रण था। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन