{"_id":"5f8166f43a9ecb435e22de16","slug":"delhi-university-first-cut-off-marks-released-by-colleges-student-may-check-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली यूनिवर्सिटी: खत्म हुआ छात्रों का इंतजार, लेडी श्रीराम कॉलेज की कट ऑफ 100 फीसदी पहुंची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली यूनिवर्सिटी: खत्म हुआ छात्रों का इंतजार, लेडी श्रीराम कॉलेज की कट ऑफ 100 फीसदी पहुंची
Sat, 10 Oct 2020 02:36 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 10 Oct 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
delhi university
दिल्ली विश्वविद्यालय में लगभग 70 हजार सीटों पर दाखिले के लिए पहली कट ऑफ का इंतजार अब पूरा हो चुका है। छात्रों की प्रतीक्षा खत्म करते हुए अब कॉलेजों ने अपने स्तर पर कट ऑफ जारी करना शुरू कर दिया है। इस क्रम में रामानुजन कॉलेज ने सबसे पहले अपना कट ऑफ जारी किया है।
विज्ञापन
रामानुजन कॉलेज ने स्नातक स्तर को कोर्स के लिए कट ऑफ जारी किया है। इस बार सबसे अधिक बीए ऑनर्स (अर्थशास्त्र) और बीएससी ऑनर्स (सांख्यिकी) के लिए 97 प्रतिशत कॉट ऑफ जारी किए गए हैं। वहीं सबसे कम 83 प्रतिशत का कॉट ऑफ बीए ऑनर्स (हिंदी) के लिए रखा गया है। वहीं, लेडी श्रीराम कॉलेज (एलएसआर) ने बीकॉम की कट ऑफ 100 प्रतिशत निकाली है।
विज्ञापन
यहां देखें रामानुजन कॉलेज की पूरी कट ऑफ लिस्ट
विज्ञापन
कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज ने भी कट ऑफ जारी कर दी है। इस बार ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट का कट ऑफ सबसे अधिक 92.5 प्रतिशत है, जबकि सबसे कम 86.5 प्रतिशत कट ऑफ स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेस व मटीरियल मैनेजमेंट विषयों का है।
आर्यभट्ट कॉलेज ने भी कट ऑफ जारी कर दी है। कॉलेज की बीए ऑनर्स (अर्थशास्त्र) का कट ऑफ सबसे अधिक 98 प्रतिशत, जबकि बीए ऑनर्स (हिंदी) का कट ऑफ सबसे कम 80 प्रतिशत रहा।
मालूम हो कि कट ऑफ जारी होने के कारण पहले से ही प्रशासन ने छात्रों को कॉलेज नहीं आने को कहा था। इस साल प्रवेश प्रक्रिया कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरी तरह से ऑनलाइन होगी।
पहली कट ऑफ के आधार पर 12 अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक ऑनलाइन दाखिला लिया जा सकेगा, जबकि फीस जमा कराने के लिए छात्रों को प्रत्येक कट ऑफ में पांच दिन मिलेंगे।
डीयू में दाखिले के लिए इस साल 3.54 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। मालूम हो कि बीते साल हिंदू कॉलेज ने पॉलिटिक्ल साइंस ऑनर्स के लिए सर्वाधिक 99 फीसदी कट ऑफ निकाली थी। लेडी श्री राम कॉलेज में बीए प्रोग्राम और साइकोलॉजी ऑनर्स के लिए कट ऑफ 98.75 फीसदी रही थी।