{"_id":"66fb42ec17ca389ddf00aa94","slug":"delhi-university-double-registrations-for-vacant-seats-in-graduate-programs-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU: स्नातक प्रोग्राम में खाली सीटों के लिए दोगुने पंजीकरण, मॉप अप राउंड में 9616 छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DU: स्नातक प्रोग्राम में खाली सीटों के लिए दोगुने पंजीकरण, मॉप अप राउंड में 9616 छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन
Tue, 01 Oct 2024 06:01 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:01 AM IST
सार
डीयू दाखिला डीन प्रो हनीत गांधी ने बताया कि मॉप अप राउंड में दाखिले के लिए छात्रों को शुक्रवार से रविवार तक खाली सीटों पर पंजीकरण करने का समय दिया गया था। इस राउंड के लिए 4,759 सीटें खाली हैं, जिसके लिए 9,616 छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए अगस्त में शुरू हुई प्रक्रिया अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है, बावजूद इसके 16 कॉलेजों में सीटें खाली हैं। इन खाली सीटों को भरने के लिए शुक्रवार से शुरू हुए मॉप अप राउंड में दोगुने पंजीकरण हुए हैं। मॉप अप राउंड में 4,759 खाली सीटों के लिए दाखिले के इच्छुक 9,616 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। डीयू ने छात्रों को इन सीटों पर पंजीकरण के लिए रविवार शाम तक का समय दिया था।
विज्ञापन
अब डीयू ने सोमवार से कॉलेज व कोर्स के चयन के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया है। छात्र दो अक्तूबर तक कॉलेज व कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। डीयू में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए तीन आवंटन सूचियों व एक स्पॉट राउंड की दाखिला प्रक्रिया 24 सितंबर को समाप्त हो गई थी, लेकिन 16 कॉलेजों में सीटें खाली रहने के बाद 27 सितंबर से मॉप अप राउंड की घोषणा की गई। इस मॉप अप राउंड के तहत कॉलेज ही अपने स्तर पर दाखिले करेंगे।
विज्ञापन
डीयू दाखिला डीन प्रो हनीत गांधी ने बताया कि मॉप अप राउंड में दाखिले के लिए छात्रों को शुक्रवार से रविवार तक खाली सीटों पर पंजीकरण करने का समय दिया गया था। इस राउंड के लिए 4,759 सीटें खाली हैं, जिसके लिए 9,616 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इस राउंड में छात्रों को 311 कॉलेज व प्रोग्राम ऑफर किए जा रहे हैं। अब 30 सितंबर से कॉलेज व कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया गया है। छात्र दो अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद कॉलेज तीन अक्तूबर से पांच अक्तूबर तक दाखिला देंगे, जिसके बाद 6 अक्तूबर तक फीस का भुगतान कर दाखिले को पक्का किया जा सकता है।
विज्ञापन
सीटें खाली रहने पर समीक्षा की जाएगी। जरूरत पड़ने पर और राउंड आयोजित किए जा सकते हैं। मालूम हो कि अदिति, भगिनी निवेदिता, भारती, कालिंदी, भास्कराचॉर्य कॉलेज ऑफ एप्लॉयड साइंस, लक्ष्मीबाई, जाकिर हुसैन इवनिंग और मॉर्निंग, विवेकानंद, स्वामी श्रदानंद, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज, श्याम लाल, पीजीडीएवी जैसे कॉलेजों में सीटें खाली हैं।