{"_id":"6850aa715600730dc90007e5","slug":"delhi-university-admissions-in-79-ug-programs-from-today-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi University: यूजी के 79 प्रोग्राम में दाखिले आज से, 85 हजार सीटों पर दाखिले के लिए आज पोर्टल होगा लॉन्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi University: यूजी के 79 प्रोग्राम में दाखिले आज से, 85 हजार सीटों पर दाखिले के लिए आज पोर्टल होगा लॉन्च
Tue, 17 Jun 2025 05:06 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 17 Jun 2025 05:06 AM IST
सार
कुलपति प्रो. योगेश सिंह मंगलवार को यूजी दाखिले की घोषणा करेंगे। इसके साथ ही दाखिला प्रक्रिया व दाखिला नीतियों व शेड्यूल की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस से दी जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, (DU)
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक प्रोग्राम में दाखिले का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। डीयू के 69 कॉलेजों में स्नातक के करीब 79 प्रोग्राम की करीब 85 हजार सीटों के लिए मंगलवार को दाखिले के पहले चरण के तहत (कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम-सीएसएएस पोर्टल) लॉन्च नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. योगेश सिंह मंगलवार को यूजी दाखिले की घोषणा करेंगे। इसके साथ ही दाखिला प्रक्रिया व दाखिला नीतियों व शेड्यूल की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस से दी जाएगी। डीयू के नियमित कॉलेजों में बीते साल की तरह इस साल भी कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के माध्यम से दाखिले होंगे। इसमें सीयूईटी स्कोर के माध्यम से छात्रों को कॉलेज की सीट का आवंटन किया जाएगा। मंगलवार को शुरू होने वाले पहले चरण के तहत उम्मीदवारों को अपने व्यक्तिगत विवरण और बारहवीं कक्षा में प्राप्त अंकों को भरना है।
विज्ञापन
सीएसएएस पंजीकरण प्रक्रिया में सीयूईटी यूजी की आवेदन संख्या को अनिवार्य रूप से भरना होगा। इससे डीयू पोर्टल पर उम्मीदवार का नाम, हस्ताक्षर, सीयूईटी यूजी पोर्टल पर फोटो स्वत: अपलोड हो जाएगी। इसमें छात्रों को एक ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भी देना होगा।
विज्ञापन
दाखिले का दूसरा चरण सीयूईटी रिजल्ट आने का बाद शुरू होगा। इस चरण में छात्रों को सीएसएएस डैशबोर्ड पर लॉग इन करके अपने पाठ्यक्रमों की वरीयता भरने का काम पूरा करना होगा। इस बार स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले की प्रक्रिया लेट शुरू हो रही है। इस कारण से शैक्षणिक सत्र शुरू होने में भी देरी होगी। बीते साल मई के अंत में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। लेकिन इस साल अब तक छात्र डीयू के स्नातक प्रोग्राम में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। पहले दाखिला प्रक्रिया बीते सप्ताह शुरू करने की तैयारी थी लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से इसे शुरू नहीं किया जा सका।