{"_id":"5dfe09a38ebc3e87f846dbaa","slug":"delhi-university-adhoc-teachers-will-work-till-permanent-teachers-are-appointed","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू कॉलेजों में नियमित भर्ती होने तक एडहॉक शिक्षक देते रहेंगे सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू कॉलेजों में नियमित भर्ती होने तक एडहॉक शिक्षक देते रहेंगे सेवाएं
Sat, 21 Dec 2019 05:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 21 Dec 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में करीब चार हजार एडहॉक शिक्षकों की सेवाएं नियमित भर्ती होने तक जारी रहेंगी। केंद्र सरकार के दखल के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(यूजीसी) के निर्देश पर दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में कॉलेजों को आदेश जारी कर दिया है। खास बात यह है कि डीयू के हजारों नियमित शिक्षकों को प्रमोशन में एडहॉक शिक्षक के रूप में सेवाएं देने का अनुभव का लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय कैंपस में चार दिसंबर से अपनी नौकरी बचाने के लिए अनिश्चिकालीन विरोध धरने पर बैठे एडहॉक शिक्षकों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। डीयू के एडहॉक शिक्षक नियमित भर्ती होने तक संबंधित कॉलेजों में सेवाएं देते रहेंगे। उनकी सेवा समाप्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
कॉलेजों को यूजीसी आदेश के तहत जल्द से जल्द खाली पदों पर नियमित शिक्षकों की भर्ती करना अनिवार्य है। खाली पदों पर नियमित शिक्षक भर्ती में नियम पूरा करने वाले एडहॉक शिक्षकों को प्रमुखता दी जाएगी। इसके अलावा ईडब्ल्यूएस के तहत कॉलेजों में अतिरिक्त सीटों पर शिक्षकों की नियुक्ति के दौरान पूर्व में काम कर रहे एडहॉक शिक्षकों को नहीं हटाया जाएगा।
विज्ञापन
यूजीसी रैगुलेशन में प्रमोशन में एडहॉक अनुभव का मिलेगा लाभ
यूजीसी रैगुलेशन में यह प्रावधान है कि प्रमोशन के दौरान एडहॉक सेवा का अनुभव जोड़ा जाए। इसलिए शिक्षकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्हें नियमों के तहत लाभ मिलेगा। इसके अलावा किसी एडहॉक शिक्षक की सेवाएं समाप्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में डीयू प्रशासन को आयोग ने पत्र लिखा है। डीयू प्रशासन ने भी आयोग के निर्देश के तहत कॉलेजों को इस संबंध में जानकारी भेज दी है।-प्रो. रजनीश जैन, सचिव, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग।