फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Two teachers suspended for absent from classes

दिल्ली: कक्षाओं से गैरहाजिर रहने पर दो शिक्षक निलंबित

Wed, 20 Apr 2022 12:09 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 20 Apr 2022 12:09 PM IST
सार

शिक्षा निदेशक ने औचक निरीक्षण के बाद शिक्षकों के निलंबन के आदेश जारी किए। सरकारी स्कूल शिक्षक संघ ने जताई आपत्ति, निलंबन वापस लिए जाने की मांग।

विज्ञापन
Delhi: Two teachers suspended for absent from classes
सरकारी स्कूल - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरकारी स्कूलों में दो शिक्षकों का कक्षाओं से गैर हाजिर रहना उन्हें मंहगा पड़ा है। शिक्षा निदेशक ने इन शिक्षकों के कक्षाओं से लापता रहने पर उन्हें निलंबित कर दिया है। शिक्षा निदेशक ने औचक निरीक्षण के बाद इन शिक्षकों के निलंबन का आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश पर सरकारी स्कूल शिक्षक संघ ने आपत्ति जताते हुए इनके निलंबन की मांग की है।

विज्ञापन


संघ ने शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर शिक्षकों का पक्ष रखा है। दरअसल, शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को बापरौला स्थित गर्वनमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में उन्हें बारहवीं कक्षा के छात्रों से पता चला कि इकोनॉमिक्स(पीजीटी) के शिक्षक नियमित रुप से कक्षा नहीं लेते। वह एक बार में कई अध्यायों को पूरा कराते हैं। वहीं टीजीटी संस्कृत के शिक्षक को भी अपनी सौंपी गई कक्षाओं से लापता रहने की आदत है। इसके बाद उन्होंने दोनों शिक्षकों के निलंबन केआदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन


शिक्षक संघ के महासचिव अजय वीर यादव ने शिक्षकों के निलंबन पर शिक्षा निदेशक को पत्र लिख कर शिक्षकों का पक्ष रखा है। उन्होंने लिखा है कि निलंबित शिक्षक पर आरोप है कि वे रोज-रोज पढ़ाने की बजाए एक साथ अधिक समय तक पढ़ाते थे। इस पद्धति को ब्लॉक टीचिंग कहा जाता है। इसके बाद भी शिक्षक ने पाठ्यक्रम पूरा कर लिया था। इसलिए निलंबन न्यायोचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पीजीटी संस्कृत शिक्षक डेप्युटेशन पर जिला अधिकारियों  के अधीन दफ़्तर कार्य में लगा हुआ है। जिसके स्थान पर उनका कार्य दूसरे निलंबित शिक्षक टीजीटी संस्कृत को दे रखा था। ऐसे में संघ के महासचिव अजय वीर यादव ने मांग की है कि दोनों शिक्षकों के निलंबन वापस लिए जाएं। जो अनियमितता शिक्षा निदेशक को लगी है उसके लिए शिक्षक, प्रिंसिपल, व जिलाधिकारियो को कारण बताओ नोटिस देकर उनका पक्ष सुना जाए। इस मामले की कमेटी बनाकर जाँच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed