{"_id":"5ee603d868c04a3fa2500191","slug":"delhi-two-and-a-half-million-rupees-shot-at-sarerah-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सरेराह युवक को गोली मार ढाई लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सरेराह युवक को गोली मार ढाई लाख रुपये लूटे
Sun, 14 Jun 2020 04:32 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sun, 14 Jun 2020 04:32 PM IST
सार
- कंपनी की पेमेंट लेकर लौट रहा था युवक
- गांधी विहार लाल बत्ती पर बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात
- गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल में कराया, केस दर्ज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में कंपनी की पेमेंट लेकर लौट रहे एक कर्मचारी को गोली मारकर बदमाशों ने ढाई लाख रुपये लूट लिए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया। वजीराबाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान कर उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि बदमाशों ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित राकेश मिश्रा (35) परिवार के साथ रोहिणी के बुद्ध विहार में रहता है। वह बवाना की एक कंपनी में नौकरी करता है। शुक्रवार को वह स्कूटी से कंपनी की पेमेंट लेने निकला था। पेमेंट लेने के बाद वह चांदनी चौक गया। इसके बाद बवाना जा रहा था। इस बीच जैसे ही वह गांधी विहार की लाल बत्ती पर रुका, उसे बाइक सवार दो युवकों ने रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
राकेश ने स्कूटी भगा ली। युवकों ने पीछा कर उसकी स्कूटी के आगे बाइक लगा ली। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने राकेश से रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक ने हवाई फायर किया, इसके बाद भी जब राकेश ने बैग नहीं छोड़ा, तो उसे गोली मार दी। गोली राकेश के हाथ में लगी। इसके बाद बदमाश बैग लूटकर फरार हो गए।