फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Transport and Energy Minister emphasizes on EV policy

दिल्ली: ईवी पॉलिसी पर परिवहन और ऊर्जा मंत्री ने दिया जोर

Sat, 07 Aug 2021 12:16 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 07 Aug 2021 12:16 PM IST
सार

  • ईवी पॉलिसी की पहली वर्षगांठ पर ईवी फोरम का आयोजन, 2024 तक दिल्ली में 25 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहनों का लक्ष्य

विज्ञापन
Delhi: Transport and Energy Minister emphasizes on EV policy
Pure EV Electric Scooter - फोटो : Pure EV

विस्तार

ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत शुक्रवार को वर्चुअल दिल्ली ईवी फोरम में शामिल हुए। दोनों मंत्रियों ने सरकार की ईवी पॉलिसी के मजबूत कार्यान्वयन के लिए सभी हितधारकों के बीच सहयोग और समन्वय बनाने पर बल दिया। यह कार्यक्रम दिल्ली की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पॉलिसी की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया था। इस पॉलिसी के तहत 2024 तक दिल्ली की सड़कों पर 25 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहनों को उतारने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


 सत्येंद्र जैन ने कहा कि ईवी हमारा भविष्य है और हमें अपने पर्यावरण और समाज की सुरक्षा के लिए इस भविष्य की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के अभियान और जागरूकता के पहलुओं को जोरदार तरीके से चलाना चाहिए, जिससे उपभोक्ताओं में इसके प्रति विश्वास पैदा हो सके। इससे इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की मांग में वृद्धि होने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने नीति का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को बढ़ावा देने के साथ-साथ चार्जिंग के लिए उचित बुनियादी ढांचा तैयार करना बताया। जैन ने कहा कि ईवी वाहनों की बिक्री तभी बढ़ेगी, जब जागरूकता होगी। इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत कम करने के लिए मिलकर काम करना होगा, जिससे उपभोक्ताओं को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ऐसी नीतियां बनाने की दिशा में काम कर रही है, जो पर्यावरण के अनुकूल और सतत विकास मॉडल पर केंद्रित भी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि कोविड महामारी के कारण सरकार पूरी क्षमता से काम नहीं कर पाई, लेकिन सरकार 2024 की समय सीमा तक 25 फीसदी ईवी वाहनों के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन भी ईवी में परिवर्तित होने जा रहा है।


कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली में आने वाले कुछ महीनों में पांच हजार इलेक्ट्रिक ऑटो और 300 इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जाएंगी। साथ ही राजधानी में आवश्ययक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए समझौता ज्ञापनों पर तेजी से काम हो रहा है। दिल्ली सरकार ईवी पॉलिसी के पहले वर्ष के दौरान सामने आई कमियों को दूर करने पर भी काम कर रही है। 25 फीसदी लक्ष्य में से तीन फीसदी का लक्ष्य कोविड महामारी होने के बावजूद प्राप्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed