फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi traffic police made green corridor between igi and aiims, liver reaches hospital in 23 minutes

23 मिनट में एयरपोर्ट से एम्स पहुंचाया लिवर, ट्रैफिक पुलिस ने बनाया 18.05 किमी का ग्रीन कॉरिडोर

Wed, 05 Jul 2017 03:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Jul 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
delhi traffic police made green corridor between igi and aiims, liver reaches hospital in 23 minutes
ग्रीन कॉरिडोर (सांकेत‌िक च‌ित्र) - फोटो : amar ujala

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को एयरपोर्ट से एम्स तक ग्रीन कॉरिडोर उपलब्ध कराकर समय पर लिवर पहुंचाने में सफलता पाई। ग्रीन कॉरिडोर के चलते पीक आवर्स में 18.5 किलोमीटर की दूरी मात्र 23.10 मिनट में तय कर ली गई। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह लिवर को सही समय पर एम्स पहुंचाकर बहुत खुश हैं।

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी विजय सिंह ने बताया कि एम्स की तरफ से एक निवेदन आया था। इसमें चार जुलाई को चंडीगढ़ से लाए जा रहे लिवर को एम्स पहुंचाने के लिए आईजीआई एयरपोर्ट से एम्स तक ग्रीन कॉरिडोर उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया था।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से जेट एयरवेज की फ्लाइट लिवर लेकर चार जुलाई की सुबह करीब पौने ग्यारह बजे आईजीआई एयरपोर्ट पहुंची थी। इस समय दिल्ली में सड़कों पर पूरे दिन के मुकाबले ज्यादा ट्रैफिक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट में एनएच-8, राव तुलाराम मार्ग, रिंग रोड, एनडीएसई जैसे स्ट्रेच भी थे। इन पर सुबह के समय न केवल काफी ट्रैफिक रहता है, बल्कि वीवीआईपी मूवमेंट भी रहता है।

delhi traffic police made green corridor between igi and aiims, liver reaches hospital in 23 minutes
एम्स - फोटो : source

ग्रीन कॉरिडोर के लिए आईजीआई एयरपोर्ट से लेकर एम्स तक तैनात सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया गया। एयरपोर्ट से लिवर लेकर डॉक्टरों की टीम सवा ग्यारह बजे निकली ।

ग्रीन कॉरिडोर के चलते 18.5 किलोमीटर की दूरी महज 23.10 मिनट में तय कर ली गई। ग्रीन कॉरिडोर की वीडियो भी बनाई गई। दरअसल एक सूचना पर एम्स जीआई (गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल) सर्जरी विभाग के चिकित्सक सुजॉय पॉल सोमवार को पीजीआई चंडीगढ़ गए।

वहां उन्होंने सड़क हादसे में ब्रेन डेड घोषित एक शख्स का लिवर लेकर मंगलवार को आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे। यहां ग्रीन कॉरिडोर की मदद से लिवर एम्स लाया गया, जहां 21 वर्षीय एक युवक में इसे सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed