फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Traffic Police issued advisory regarding trade fair from 14th to 27th November

Delhi Trade Fair: ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, 14 से 27 तक इन रास्तों पर जाने से बचें; ऐसे मिलेगी एंट्री

Tue, 14 Nov 2023 08:54 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 14 Nov 2023 08:54 AM IST
सार

Delhi Traffic Advisory: प्रगति मैदान पर शुरू हो रहे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस ने मथुरा रोड, भैरो मार्ग, रिंग रोड, शेरशाह रोड और पुराना किला पर भीड़ की आशंका है

विज्ञापन
Delhi Traffic Police issued advisory regarding trade fair from 14th to 27th November
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Delhi Traffic Advisory: राजधानी दिल्ली में आज 14 नवंबर से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आगाज होने जा रहा है। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी ट्रैफिक अलर्ट जारी कर दिया है। शाम 3.30 बजे केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल व सोम प्रकाश इसका उद्घाटन करेंगे। शुरुआती पांच दिन 14-19 नवंबर को व्यावसायिक दिन होगा। इस दौरान यहां केवल बी-टू-बी गतिविधियां होंगी। 19-27 नवंबर को मेले में आम लोगों को एंट्री मिलेगी।

विज्ञापन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट
प्रगति मैदान पर शुरू हो रहे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस ने मथुरा रोड, भैरो मार्ग, रिंग रोड, शेरशाह रोड और पुराना किला पर भीड़ की आशंका है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने ट्रेड फेयर के दौरान इन मार्गों पर जाने से बचने के लिए कहा है। 14 नवंबर से 27 नवंबर तक ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी रहेगी।



इन गेटों से ट्रेड फेयर में मिलेगी एंट्री
ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, विजिटर्स की एंट्री गेट नंबर एक, चार, छह और 10 से होगी। जबकि गेट नंबर पांच-ए, पांच-बी, सात, आठ और नौ पर पाबंदी रहेगी। प्रदर्शकों के लिए गेट नंबर एक, पाच, पांच-बी और 10 से एंट्री होगी। मीडिया के लिए एंट्री गेट नंबर पांच-बी से होगी। जबकि आईटीपीओ के अधिकारियों को गेट नंबर नौ और एक से आने की अनुमति होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध पार्किग वाले वाहनों पर होगा एक्शन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, मथुरा रोड और भैरो मार्ग पर किसी भी वाहन को कहीं भी रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ट्रेड फेयर की तरफ आने वाले किसी भी वाहन को शेरशाह रोड, पुराना किला रोड, भगवान दास रोड और तिलक मार्ग पर पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इन सड़कों पर पार्क किए गए वाहनों को उठा लिया जाएगा। चालान काटा जाएगा। एडवाइजरी में कहा गया है कि उठाए गए वाहनों को नेशनल स्टेडियम की पार्किंग में गेट नंबर 5 पर पार्क किया जाएगा।

विज्ञापन

हॉल वार उत्पाद प्रोफाइल

हाल 1- पार्टनर, फोकस राज्य
हाल 2 - (भूतल) पार्टनर, फोकस राज्य
हाल 3- (भूतल) सरकारी, सांविधिक निकाय, केवीआईसी

हाल 4 - (भूतल) विदेश, एमएसएमई मंत्रालय
हाल 5 - (भूतल) थीम मंडप, सरकारी, निजी

हॉल 2-5 - (प्रथम तल) राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का मंडप
हाल 6 - हस्तशिल्प और हथकरघा, रेशम, राष्ट्रीय पटसन बोर्ड, केयर बोर्ड

हाल 7 (ए-एच) एवं खुला क्षेत्र - सरस, निजी भागीदारी, खाद्य एवं पेय पदार्थ

हाल 8-10 - खाद्य एवं पेय पदार्थ
हाल 11 - इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, सौन्दर्य-प्रसाधन, फुटवियर, न्यूट्रासूटिकल, घरेलू उपकरण, किचन वस्तुएं, उपभोक्ता उपयोगी वस्तुएं, वस्त्र, परिधान

हाल 12 - सौन्दर्य-प्रसाधन उत्पाद, आभूषण, घड़ियां
हाल 12ए - वस्त्र, परिधान, घरेलू फर्नीचर, उपहार, शैक्षिक वस्तुएं, बहु उत्पाद, हस्तशिल्प

हाल एच 14 - (भूतल एवं प्रथम तल) - सार्क क्षेत्र, सरकारी, निजी
ओपन एंफिथिएटर (हाल 2 और 5 के समीप) - राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed