फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Traffic Police issued advisory regarding 150th foundation day of Arya Samaj in Rohini

Delhi Traffic Advisory: आर्य सामाज का 150 वां स्थापना दिवस, PM मोदी हो सकते हैं शामिल; रूट देखकर घर से निकलें

Wed, 29 Oct 2025 09:27 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 29 Oct 2025 09:27 PM IST
सार

Traffic Advisory: दिल्ली के रोहिणी इलाके में आर्य सामाज का 150 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम 30 अक्टूबर से 02 नवंबर तक चलेगा। जिसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। ये कार्यक्रम जापानी पार्क में होगा। 
 

विज्ञापन
Delhi Traffic Police issued advisory regarding 150th foundation day of Arya Samaj in Rohini
पीएम मोदी - फोटो : पीएमओ/वेबसाइट

विस्तार

दिल्ली के रोहिणी और आसपास के इलाकों में 30 अक्टूबर से 02 नवंबर 2025 तक भारी ट्रैफिक और भीड़भाड़ की संभावना है। आर्य समाज के 150वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जापानी पार्क में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 30 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस अवधि में रोहिणी और आसपास के क्षेत्रों में यात्रा से बचने की सलाह दी है।

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस की सलाह
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ट्रैफिक बड़े पैमाने पर प्रभावित रहेगा। स्वर्ण जयंती पार्क और आसपास का क्षेत्र पूरी तरह बंद रहेगा। भगवान महावीर रोड, केएनके मार्ग और इससे जुड़ी सड़कें (एचएल परवाना, बवाना, कंझावला आदि) पर यातायात प्रभावित रहेगा।  
विज्ञापन

रोहिणी की ओर जाने वाली सड़कों पर व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

लोगों से अपील की है कि वे प्रभावित मार्गों से बचें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं। दिल्ली मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक नियमों का पालन करें और गलत दिशा में वाहन चलाने या लेन के उल्लंघन से बचें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वैकल्पिक मार्ग
रोहिणी के निवासियों के लिए वैकल्पिक मार्गों में महाराजा अग्रसेन मार्ग, दहिया बादशाह रोड और अन्य उपलब्ध सड़कों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।  

सहायता और अपडेट के लिए संपर्क
वेबसाइट: https://traffic.delhipolice.gov.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/dtptraffic
प्लेटफ़ॉर्म एक्स: https://x.com/dtptraffic
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/dtptraffic
व्हाट्सएप: 8750871493
हेल्पलाइन नंबर: 1095 / 011-25844444

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed