Traffic Advisory : छठ पर आज दिल्ली में लग सकता है जाम, इन रास्तों से बचें; पढ़ें ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी
राजधानी दिल्ली में छठ पूजा की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। दिल्ली के कई मार्गों से बचने की सलाह दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छठ पूजा के कारण दिल्ली यातायात पुलिस ने कई मार्गों और जगहों से बचने की सलाह दी है। इस वजह से दूसरा पुस्ता सोनिया विहार, वीर सावरकर हॉस्पिटल ग्राउंड, साईं मेमोरियल स्कूल गीता कॉलोनी, ताज सरताज पार्क के सामने। ताज एन्क्लेव,कृष्णा मार्केट झिलमिल कॉलोनी, सीबीडी ग्राउंड, एमटीएनएल ग्राउंड यमुना विहार, जेपीसी अस्पताल के पास, एमसीडी पार्किंग, सीएनजी पंप के पीछे डीडीए भूमि, हाथी घाट, आईटीओ, भोलापुर, सराय काले खां विद्युत पावर स्टेशन के पास, डी-8/4 के पास, भवानी मंदिर, डी-ब्लॉक ओखला फेज़-2, तुगलकाबाद काया माया मैदान के पास जाम लग सकता है।
दिल्ली में इन रास्तों पर लग सकता है जाम
इसके अलावा डीडीए पार्क सतपुला, चिराग दिल्ली नाला के निकट, पीएसी कैंप आली विहार घाट, जैन मंदिर सूरज कुंड रोड के पास डीडीए ग्राउंड, यूपी बिहार एकता महामंच छठ पूजा समिति, एच-ब्लॉक, मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पीछे,डीडीए ग्राउंड सेक्टर ए-10 नरेला, गोल्फ कोर्स भलस्वा डेयरी के पास भलस्वा झील, मुनक नेहर हनुमान मंदिर बवाना के पास, होलंबी कलां, मेट्रो विहार फेज-2, ग्रीन आरडब्ल्यूए एच-ब्लॉक राम लीला मैदान जहांगीर पुरी, ए-ब्लॉक डीडीए पार्क सेक्टर-15 और 16 डिवाइडिंग रोड, मुनक नेहर सेक्टर-15 समेत अन्य जगहों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने जाम लगने की आशंका है।
Traffic Advisory
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) November 17, 2023
In view of #ChhathPuja celebrations on 19th November, 2023 evening till 20th November, 2023 morning, special traffic arrangements will be effective. Kindly follow the advisory.#DPTrafficAdvisory pic.twitter.com/pTdMGqM4Ai
मार्ग परिवर्तित किए जाएंगे
प्रमुख तालाबों से सटी सड़कों पर 19 नवंबर की दोपहर/शाम और 20 नवंबर, 23 की सुबह यातायात का सामान्य प्रवाह प्रभावित होने की संभावना है। यातायात पुलिस द्वारा जमीनी आवश्यकता के आधार पर उचित मार्ग परिवर्तन किए जाएंगे।
यात्रियों को छठ पूजा स्थलों से सटी सड़कों आउटर रिंग रोड, पुराने वजीराबाद ब्रिज से आईटीओ, विकास मार्ग, पुश्ता रोड (खजूरी/शास्त्री पार्क), कालिंदी कुंज ब्रिज, जीटीके रोड, रोहतक रोड, पंखा तक जाने वाली सड़कों से बचें। रोड, नजफगढ़ रोड, एमबी रोड, मां आनंदमई मार्ग आदि से बचने की सलाह दी है।