फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi to kushinagar direct flight from 26 November 4 times in a week announce union minister Scindia

खुशखबर: 26 नवंबर से हफ्ते में चार दिन दिल्ली-कुशीनगर की होगी सीधी उड़ान, उड्डयन मंत्री सिंधिया ने की घोषणा

Wed, 20 Oct 2021 03:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 20 Oct 2021 03:01 PM IST
सार

सिंधिया ने यह घोषणा कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के मौके पर की। यह उद्घाटन खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।

विज्ञापन
Delhi to kushinagar direct flight from 26 November 4 times in a week announce union minister Scindia
Kushinagar - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को घोषणा की है कि सरकार दिल्ली और कुशीनगर के बीच सीधी विमान सेवा शुरू करने जा रही है। सिंधिया ने यह घोषणा कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के मौके पर की। यह उद्घाटन खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि 26 नवंबर से दिल्ली-कुशीनगर के बीच विमान सेवा शुरू होगी जो हफ्ते में चार दिन उड़ेंगी। शुरुआत में यह सेवा स्पाइसजेट एयरलाइन्स प्रदान करेगी। जल्द ही कुशीनगर से मुंबई और कोलकाता के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी।
विज्ञापन


कुशीनगर एयरपोर्ट का उद्घाटन श्रीलंका से आई हुई फ्लाइट से हुआ। इसमें श्रीलंकाई प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे के बेटे समेत करीब 100 बौद्ध भिक्षु भी आए थे। इस एयरपोर्ट के निर्माण में लगभग 260 करोड़ रुपये लगे हैं और नया टर्मिनल 3600 स्क्वायर मीटर में फैला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed