{"_id":"618cbc7c19a00d01956da002","slug":"delhi-tis-hazari-court-in-chamber-of-west-wing-dead-body-found-of-bar-association-of-india-temporary-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: तीस हजारी कोर्ट के एक चेंबर में मिला बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अस्थायी सदस्य का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: तीस हजारी कोर्ट के एक चेंबर में मिला बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अस्थायी सदस्य का शव
Thu, 11 Nov 2021 12:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:17 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि मनोज शराब पीने का आदी था और टीबी का मरीज था। पास में रखे कूड़ादान में खून की उल्टी की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मनोज बार काउंसिल ऑफ इंडिया का अस्थायी सदस्य था और अक्सर रात में चैंबर में ही रुक जाता था।
विज्ञापन
tis hazari
विस्तार
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी मच गई जब यहां के वेस्ट विंग में स्थित एक चेंबर में शव पाया गया। शव की पहचान बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया के एक अस्थायी सदस्य मनोज (35) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया है कि उसने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। शुरुआती जांच के अनुसार, मनोज शराब पीने का आदी था और टीबी का मरीज था। पास में रखे कूड़ादान में खून की उल्टी की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मनोज बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया का अस्थायी सदस्य था और अक्सर रात में चैंबर में रुक जाता था। आगे जांच चल रही है।