{"_id":"63e0645809c90a35622ad1ad","slug":"delhi-tihar-jail-administration-recovered-348-phones-in-40-days-2023-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: जेलों में बड़े गैंगस्टर और सिफारिशी ही चला रहे मोबाइल, तिहाड़ प्रशासन ने 40 दिन में बरामद किए 348 फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: जेलों में बड़े गैंगस्टर और सिफारिशी ही चला रहे मोबाइल, तिहाड़ प्रशासन ने 40 दिन में बरामद किए 348 फोन
Mon, 06 Feb 2023 08:02 AM IST
शाहरुख खान
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 06 Feb 2023 08:02 AM IST
सार
तिहाड़ प्रशासन ने दिल्ली की तिहाड़, मंडोली और रोहिणी जेल में चेकिंग कराई। इस दौरान 40 दिन में 348 मोबाइल फोन बरामद किए गए। तिहाड़ प्रशासन के एक अधिकारी ने दावा किया है कि ज्यादातर मोबाइल फोन जेलों में बंद गैंगस्टर व सिफारिशी कैदियों के कब्जे से मिले हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की जेलों में बंद नामी गैंगस्टर जेलों में खूब मोबाइल चला रहे है और जेल से ही अपने गिरोह को चलाने के अलावा रंगदारी भी वसूल कर रहे थे। ये खुलासा उस समय हुआ है जब तिहाड़ प्रशासन ने तिहाड़, मंडोली व रोहिणी जेल में चेकिंग कराई। इस दौरान 40 दिन में 348 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
तिहाड़ प्रशासन के एक अधिकारी ने दावा किया है कि ज्यादातर मोबाइल फोन जेलों में बंद गैंगस्टर व सिफारिशी कैदियों के कब्जे से मिले हैं। तिहाड़ प्रशासन ने इन मोबाइल फोन को जांच के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व देश के खुफिया विभाग को सौंप दिया है।
स्पेशल सेल ने इन मोबाइल पर जांच शुरू कर दी है। ये पता किया जा रहा है कि गैंगस्टर कहां-कहां फोन कर रहे थे और किस-किस कारोबारी से रंगदारी मांगी गई है। एक अधिकारी ने तो ये भी दावा किया कि तिहाड़ से देश से बाहर भी कॉल की जा रही थीं।
विज्ञापन
स्पेशल सेल के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में गुप्त रूप से जांच की जाती है। देश से जुड़े मुद्दे को लेकर खुफिया विभाग जांच करती है। तिहाड़ के नए जेल महानिदेशक संजय बेनीवाल के पदभार संभालते ही तिहाड़ में मोबाइल चला रहे कैदियों के खिलाफ अभियान शुरू किया है।

कैदियों से 348 मोबाइल फोन के अलावा बड़ी संख्या में हीटर भी मिले हैं। अधिकारी ने बताया कि ये बरामद मोबाइल बहुत पहले ही तीनों जेलों के अंदर चले गए थे। गैंगस्टर बेहिचक मोबाइल चला रहे थे। अब टीम ने वहां के कैदियों को दूसरे कैदियों को भय दूर किया है। अब कैदी खुद ही बता रहे हैं कि कौन सा बदमाश मोबाइल चला रहा है।
रंगदारी के लिए चलाते हैं मोबाइल
जेलों में सबसे ज्यादा मोबाइल गैंगस्टर व गिरोह सरगना चलाते हैं। इनको जहां गिरोह को चलाने के लिए कारोबारियों व व्यवसायियों से रंगदारी मांगनी होती है, वहीं गिरोह भी चलाना होता है। जेलों में सबसे ज्यादा फोन इस उद्देश्य से चलाए जा रहे थे। इसके अलावा परिवारवालों का हालचाल जानने, गर्लफ्रेंड के संपर्क में रहने के लिए भी मोबाइलों का इस्तेमाल हो रहा है।

मोबाइल मिलने पर यह मिलती है सजा
एक अधिकारी ने बताया कि मोबाइल मिलने पर कैदियों की सुविधाएं जैसे टीवी, परिजनों से बात कराने की सुविधा, खान-पान आदि की सुविधाएं कुछ समय के लिए रोक दी जाती है। ये ऐसी सुविधाएं हैं, जिनके बंद होने पर कैदी तुरंत परेशान हो जाता है। हालांकि मोबाइल मिलने पर किसी तरफ की एफआईआर नहीं होती है। इसी का कैदी फायदा उठाते हैं।

स्टाफ की पहचान की जा रही
तिहाड़ प्रशासन अधिकारियों का कहना है कि तिहाड़ स्टाफ की मिलीभगत से जेल के अंदर मोबाइल व अन्य सामान नहीं जा सकता। ऐसे में कैदियों से मिले हुए तिहाड़ स्टाफ की पहचान की जा रही है। नए जेल महानिदेशक संजय बेनीवाल ने तिहाड़ के वरिष्ठ अधिकारियों समेत कुछ स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की है।