{"_id":"5fd4fc7e01392f50f80511a6","slug":"delhi-thousands-of-money-withdrawn-from-bank-account-on-the-pretext-of-sending-money-back-from-paytm","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पेटीएम से पैसे वापस भेजने के बहाने बैंक खाते से निकाले हजारों रुपये, उधार चुकाने का झांसा देकर की ठगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पेटीएम से पैसे वापस भेजने के बहाने बैंक खाते से निकाले हजारों रुपये, उधार चुकाने का झांसा देकर की ठगी
Sat, 12 Dec 2020 10:53 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हौजकाजी इलाके में एक सप्ताह पहले मृत व्यक्ति से लिए उधार को चुकाने का बहाना कर बैंक खाते से हजारों रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पेटीएम से भुगतान करने का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन
बंदुक वाली गली अजमेरी गेट निवासी शरीक ने हौजकाजी थाने में दी शिकायत में बताया कि एक सप्ताह पहले उसके पिता शफीक अहमद का देहांत हो गया है। गुरुवार को शौकत नाम के व्यक्ति ने उसके पिता के मोबाइल पर फोन किया। शौकत ने शरीक को बताया कि उसने उसके पिता से 15 हजार रुपये का उधार लिया था, जिसे वह वापस करना चाहता है। शरीक ने कहा कि उसके पिता का देहांत हो गया है और वह उनके पैसे लेकर क्या करेगा।
विज्ञापन
बावजूद शौकत उसे पैसे लेने के लिए दवाब देने लगा। वह उससे पेटीएम का नंबर मांगने लगा। शरीक ने शौकत को अपने ममेरे ससुर का नंबर दे दिया। जिसपर आरोपी ने अपना एक पहचान पत्र और पेनकार्ड भेजा। उसके बाद बैंक खाते से पैसे आने के बजाय 27 हजार रुपये निकल गए। उसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। इस बात की जानकारी मिलने के बाद शरीक ने घटना की शिकायत पुलिस से की। शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर तकनीकी जांच कर आरोपी की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन