फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: This time there is a threat to bomb more than 100 hospitals and malls.

Delhi : इस बार 100 से ज्यादा अस्पतालों और मॉल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने जताई यह आशंका

Wed, 21 Aug 2024 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 21 Aug 2024 06:49 AM IST
सार

मंगलवार को एक बार फिर इसी तरह 100 से ज्यादा अस्पतालों व कई मॉल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। ईमेल करने वाले ने सभी को खून के तालाब में समाने की बात लिखी। 

विज्ञापन
Delhi: This time there is a threat to bomb more than 100 hospitals and malls.
bomb threat - फोटो : ANI

विस्तार

मई माह में दिल्ली-एनसीआर के 200 से अधिक स्कूलों व उसके बाद 20 से ज्यादा अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले की जांच अभी जारी ही थी कि मंगलवार को एक बार फिर इसी तरह 100 से ज्यादा अस्पतालों व कई मॉल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। ईमेल करने वाले ने सभी को खून के तालाब में समाने की बात लिखी। 

विज्ञापन


जीमेल के जरिए भेजा गया ईमेल एम्स, सफदरजंग, डीडीयू, अपोलो, मैक्स, फोर्टिस, गंगाराम समेत दिल्ली के ज्यादातर नामचीन अस्पतालों को भेजा गया। खबर मिलते ही आनन-फानन में लोकल पुलिस के अलावा बम व डॉग स्क्वायड, दमकल विभाग, कैट्स एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया। दोपहर 12.04 बजे अस्पतालों व मॉल्स में बम रखा होने का ईमेल प्राप्त हुआ था। जैसे-जैसे अस्पतालों को पता चलता रहा, वह पुलिस व दूसरी एजेंसियों को इसकी सूचना देते रहे। गनीमत यह रही कि दोपहर बाद खबर मिलने की वजह से अस्पताल में भीड़ कम मिली। 
विज्ञापन


पुलिस के अलावा तमाम एजेंसियों ने अस्पताल व मॉल की सघन तलाशी ली, लेकिन फिलहाल कहीं से भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला। शुरुआती जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि पूर्व में स्कूलों व अस्पतालों में बम रखे जाने की सूचना देने वाले ग्रुप ने ही इस बार इस शरारत को दोहराया है। ईमेल भेजने वाले ने खुद की पहचान (कोर्ट ग्रुप) court Group बताकर इसकी जिम्मेदारी ली है। आरोपी ने इमेल में लोगों का दुनिया में आखिरी दिन होने का दावा किया। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12.04 बजे पर दिल्ली के 50 से अधिक अस्पताल के अलावा कई मॉल को बम से उड़ाने का एक ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल freelithiumxvn@gmail.com से भेजा गया था। शुरुआत में एक बजे के आसपास चाणक्यपुरी स्थित प्राइमस अस्पताल और नांगलोई के एक निजी अस्पताल ने ईमेल देखकर पुलिस को खबर दी गई। इसके बाद दिल्ली के दूसरे अस्पतालों से भी इसी तरह के ईमेल प्राप्त होने की खबर आने लगी। आरोपी ने एम्स, सफदरजंग, डीडीयू, अरुणा आसफ अली के अलावा फोर्टिस, मैक्स, अपोलो, गंगाराम और दिल्ली के कई बड़े अस्पतालों को इसी तरह ईमेल किया था। शाम तक जैसे-जैसे अस्पताल प्रशासन को धमकी का पता चला, वह पुलिस को खबर देते रहे।

अंग्रेजी में आया था मेल
अंग्रेजी में लिखी धमकी में आरोपी ने लिखा था कि उसने इमारत में काले रंग के बैग में बम रख दिया है। कुछ ही घंटों में बम फट जाएगा। सभी खून के तालाब में समा जाएंगे। उधर अस्पताल में मौजूद लोगों ने जब पुलिस को देखा तो वह घबरा गए। पुलिस ने मरीजों की मौजूदगी में ही अस्पतालों की तलाशी ली। काफी देर चली तलाशी के बाद ज्यादातर जगहों पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

आज धरती पर आपका आखिरी दिन है : ‘हमने आपकी बिल्डिंग के अंदर कई विस्फोटक रखे हैं, उन्हें काले बैक पैक में रखा गया है। बम कुछ ही घंटों में फटने वाले हैं। आप सभी खून के तालाब में समा जाएंगे, आप में से कोई भी जीवित रहने के लायक नहीं है। विस्फोट से बिल्डिंग के अंदर मौजूद हर व्यक्ति अपनी जान गंवा देगा। मेरे पास मानवता के लिए घृणा के अलावा और कुछ नहीं है। आज धरती पर आपका आखिरी दिन होगा।’


प्रोटोकॉल का किया गया पालन  
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह पूर्व में स्कूलों व अस्पतालों धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे, ठीक उसी तरह से अब दोबारा अस्पतालाें को ईमेल भेजे गए हैं। उनको इस बात का अंदाजा था कि वहां कुछ नहीं मिलेगा, लेकिन एहतियात और प्रोटोकॉल की वजह से पूरी प्रक्रिया का पालन किया गया। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने कहां से ईमेल भेजा। कई जिलों की टीम के अलावा स्पेशल सेल भी मामले की जांच में जुटी है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि शरारती तत्वों ने परेशान करने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया। मामले की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed