फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: The smoke of stubble along with cold winds made the climate perfect.

Delhi : ठंडी हवाओं के साथ पराली के धुएं ने की आबोहवा खराब, कई इलाकों का AQI 'गंभीर' श्रेणी में

Wed, 22 Nov 2023 07:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 22 Nov 2023 07:22 AM IST
सार

स्थानीय कारक स्थिति को और गंभीर बना रहे हैं। ऐसे में अगले छह दिनों तक राजधानी में प्रदूषण के बढ़ते स्तर से राहत की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
Delhi: The smoke of stubble along with cold winds made the climate perfect.
delhi pollution - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से चल रही ठंडी हवाओं के साथ पड़ोसी राज्यों से पराली का धुआं भी आ रहा है। साथ ही, स्थानीय कारक स्थिति को और गंभीर बना रहे हैं। ऐसे में अगले छह दिनों तक राजधानी में प्रदूषण के बढ़ते स्तर से राहत की उम्मीद नहीं है। इस दौरान प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में रहने की आशंका है। आज सवेरे भी कई इलाकों का AQI  'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया है। आज अशोक विहार में 405, जहांगीरपुरी में 428, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 404 और द्वारका सेक्टर 8 में 403 AQI रिकॉर्ड किया गया है। 

विज्ञापन


भारतीय प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में प्रमुख सतही हवा आठ से चार किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चलीं। दिन में धूप खिली जिससे थोड़ी राहत मिली। मंगलवार को अनुमानित अधिकतम मिक्सिंग हाइट 1400 मीटर रही। बुधवार को मुख्य सतही हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चल सकती है। दिन के समय हवा की गति चार किमी प्रति घंटे तक होगी जबकि शाम और रात के समय हवा शांत रहेगी। हवाओं का बहाव कमजोर होने से प्रदूषण के स्तर में बढ़त का अनुमान है। सुबह के समय आसमान साफ रह सकता है। हालांकि हल्का कोहरा भी रहेगा जो प्रदूषण के स्तर को मामूली स्तर पर बढ़ा सकता है। वहीं, बृहस्पतिवार से हवा का रुख उत्तर-पश्चिम/पूर्व दिशाओं में बदलने के बाद प्रदूषण के स्तर में तेजी से बढ़त का अनुमान है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा सबसे साफ
दिल्ली-एनसीआर में ग्रेटर नोएडा सबसे साफ रहा। यहां प्रदूषण का स्तर 304 दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी है। दिल्ली सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। यहां प्रदूषण का स्तर 372 रहा। यह भी बेहद खराब श्रेणी में है। इसके अलावा फरीदाबाद का 322, गाजियाबाद का 346, गुरुग्राम का 331 और नोएडा का 330 दर्ज किया गया।

दिल्ली के सात केंद्रों पर 400 पार
दिल्ली के 36 में से सात केंद्रों पर प्रदूषण का स्तर 400 से अधिक दर्ज किया गया। इनमें पंजाबी बाग में 408, नेहरू नगर में 402, जहांगीरपुरी में 407, रोहिणी में 402, वजीरपुर में 402, बवाना में 431 और मुंडका में 420 प्रदूषण सूचकांक दर्ज किया गया।


सामान्य से दो डिग्री नीचे गिरा पारा
दिल्ली-एनसीआर में चल रही ठंडी हवाओं से पारा सामान्य से दो डिग्री नीचे चला गया। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

बुधवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। दिल्ली में 27 नवंबर तक सुबह के समय धुंध छाने का अनुमान है। जबकि अधिकतम 25 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed