फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: The political temperature in Delhi rose due to the rebellion of seven MPs including Raghav Chadha

Delhi: राघव चड्ढा समेत सात सांसदों की बगावत से चढ़ा दिल्ली का सियासी पारा, भाजपा और आप फिर आमने-सामने

Sun, 26 Apr 2026 06:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 26 Apr 2026 06:52 AM IST
सार

फिर से भाजपा-आप आमने-सामने हैं। राघव चड्ढा समेत कई सांसदों की बगावत ने जहां आप को बैकफुट पर ला दिया है वहीं विद्रोह से गदगद भाजपा फ्रंट फुट पर खेल रही है।  

विज्ञापन
Delhi: The political temperature in Delhi rose due to the rebellion of seven MPs including Raghav Chadha
सीएम रेखा गुप्ता और पूर्व सीएम आतिशी, फाइल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की सियासत एक बार फिर धधक रही है। भाजपा-आप आमने-सामने हैं। राघव चड्ढा समेत कई सांसदों की बगावत ने जहां आप को बैकफुट पर ला दिया है वहीं विद्रोह से गदगद भाजपा फ्रंट फुट पर खेल रही है।  

विज्ञापन


झूठ की राजनीति को पलायन ने किया बेपर्दा, केजरीवाल पर भाजपा ने किया तीखा हमला 
भाजपा ने शनिवार को आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज और दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने केजरीवाल पर सादगी की राजनीति का दावा करने के बावजूद आलीशान जीवनशैली अपनाने और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग के आरोप लगाए। 
विज्ञापन


भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांसुरी स्वराज ने कहा कि आम आदमी पार्टी अब अपने मूल विचारों से भटक चुकी है और उसमें वैचारिक दिवालियापन साफ दिख रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के कई संस्थापक सदस्य इसे छोड़ चुके हैं, जिससे इसकी साख पर सवाल खड़े होते हैं। स्वराज ने कहा कि आप ने शुरुआत में खुद को एक विकल्प के तौर पर पेश किया था, लेकिन बाद में यह नई बोतल में पुरानी शराब साबित हुई। उन्होंने अन्ना हजारे आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि उसी से उभरने के बावजूद केजरीवाल ने अन्ना हजारे को भी धोखा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शीश महल विवाद को उठाते हुए आरोप लगाया कि कोविड के दौरान जब जनता को नेतृत्व की जरूरत थी, तब मुख्यमंत्री अपने आवास पर खर्च कर रहे थे। प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने केजरीवाल के नए सरकारी आवास को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 95 लोधी एस्टेट स्थित यह घर किसी आम आदमी का नहीं, बल्कि किसी लग्जरी होटल जैसा दिखता है। मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का नाम अब आलीशान आदमी पार्टी होना चाहिए। भाजपा ने मांग की कि इस पूरे मामले पर पारदर्शिता लाई जाए और जनता को सच्चाई बताई जाए।

अब आम नहीं सिर्फ भ्रष्ट लोग बचे आप में : रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इंकलाब के नारे से शुरू हुई पार्टी अब अपने ही अविश्वास और टूट से खत्म हो रही है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी में अब आम आदमी नहीं, बल्कि भ्रष्ट लोग बचे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा के दो-तिहाई सांसदों का जाना केजरीवाल की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है। उनके मुताबिक, यह पार्टी के भीतर असंतोष और तानाशाही के खिलाफ संकेत है। मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी पार्टी को झटका लग सकता है। उनके इस बयान के बाद सियासी माहौल और गरमा गया है, जहां दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लगातार आरोप लगा रहे हैं।

राघव जानते हैं कि कई राज, इसलिए बौखलाई आप
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि सात सांसदों के पार्टी छोड़ने से आप नेतृत्व में घबराहट साफ दिख रही है। दिल्ली और देश की जनता इस बौखलाहट को समझ रही है। राघव चड्ढा का जिक्र करते हुए कहा कि वे ऐसे व्यक्ति हैं जो अरविंद केजरीवाल से जुड़े कई आर्थिक और प्रशासनिक मामलों की जानकारी रखते हैं। यही वजह है कि आप नेता अब दबाव की राजनीति कर रहे हैं। सचदेवा ने आरोप लगाया कि आप पार्टी सांसदों को राइट टू रिकॉल जैसी बातों से डराने की कोशिश कर रही है, जबकि भारतीय संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने भगवंत मान के राष्ट्रपति से मिलने की मांग को भी शिगूफा बताया। भाजपा नेता ने कहा कि ये सभी सांसद लंबे समय से पार्टी के अंदर असहज थे और दिल्ली शराब नीति मामले और पंजाब में कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों के बाद उन्होंने खुद फैसला लिया। उन्होंने दावा किया कि ये लोग दबाव में नहीं, बल्कि अपनी मर्जी से पार्टी से अलग हुए हैं।  ब्यूरो 

भाजपा पर भड़की आप, गुजरात में आम आदमी पार्टी का सोशल मीडिया पेज बंद 
गुजरात में आम आदमी पार्टी के फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज सस्पेंड होने पर सियासत गरमा गई है। आप ने इसे अपनी बढ़ती लोकप्रियता से घबराई भाजपा की कार्रवाई बताया है। अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाया है कि आखिर भाजपा सोशल मीडिया से क्यों डर रही है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि गुजरात में आम आदमी पार्टी के बढ़ते प्रभाव से घबराकर भाजपा ने पार्टी के सोशल मीडिया पेज बंद करा दिए। उन्होंने कहा कि महज 28 दिनों में 8 करोड़ लोगों ने पार्टी की पोस्ट देखी, जिससे भाजपा परेशान हो गई।

संजय सिंह ने कहा कि जो लोग सड़क पर विरोध नहीं कर पाते, वे अब सोशल मीडिया पर आप के साथ खड़े हैं। स्थानीय निकाय चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को डराया जा रहा है और फर्जी केस लगाए जा रहे हैं। वहीं, सौरभ भारद्वाज ने कहा कि संस्थाओं पर नियंत्रण के बावजूद सोशल मीडिया पर रोक लगाना गलत है। मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव पुलिस के दम पर जीतना चाहती है। पार्टी नेताओं का दावा है कि गुजरात में आप तेजी से मजबूत हो रही है और यही वजह है कि उसकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता इस बार भाजपा को जवाब देगी।

आतिशी का पलटवार 
विधानसभा में नेता विपक्ष आतिशी ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का बचाव करते हुए भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने अरविंद केजरीवाल के तथाकथित नए घर की तस्वीरें दिखाईं, लेकिन मजे की बात ये है कि ये तस्वीरें पूर्व सीएम के घर की नहीं, बल्कि सोशल मीडिया से डाउनलोड की गई हैं।


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मांगा समय
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस मुद्दे पर सक्रियता बढ़ाते हुए राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है। वे पंजाब के विधायकों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर बागी सांसदों को रिकॉल करने और उनकी सदस्यता खत्म करने का पक्ष रखेंगे। सूत्रों के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी इस मुद्दे पर कोई ढील नहीं देना चाहती और राजनीतिक नुकसान से बचने की रणनीति पर काम कर रही है। इस सियासी घटनाक्रम पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा- अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया - ये सातों चीजें सब्जियों को स्वादिष्ट बनाती हैं लेकिन ये अपने आप में कभी सब्जी नहीं बन सकतीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed