फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi tenant slaps his renter so brutally that he gets badly injured later died

दिल्ली: नशे में धुत मकान मालिक ने मारा ऐसा थप्पड़, कि निकल गई किराएदार की जान

Sat, 23 May 2020 07:56 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 23 May 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Delhi tenant slaps his renter so brutally that he gets badly injured later died
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में शराब के नशे में धुत मकान मालिक ने अपने किराएदार को ऐसा थप्पड़ मारा कि उसकी मौत हो गई। दरअसल, मृतक की पत्नी ने घर में 100 वॉट का बल्ब जलाया था। इसका विरोध करते हुए आरोपी मकान मालिक ने किराएदार को थप्पड़ मार दिया।  

विज्ञापन


थप्पड़ लगने से जगदीश(35) सोफे पर गिर पड़ा और उसके सिर में चोट लग गई। पीड़ित को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने बताया कि सिर में चोट लगने की वजह से जगदीश की मौत हुई है।  
विज्ञापन


हर्ष विहार थाना पुलिस ने जगदीश की पत्नी वर्षा के बयान पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी मकान मालिक अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस परिजनों के बयान भी ले रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गांव नंगला, पदमा, अलीगढ़ का रहने वाला जगदीश परिवार के साथ गली नंबर तीन में किराए के मकान में रहता था। परिवार में पत्नी वर्षा और आठ साल की एक बेटी तनू है। जगदीश किराए पर ई-रिक्शा चलाता था।  

गुरुवार शाम पत्नी वर्षा करीब सात बजे पहली मंजिल स्थित अपने मकान में 100 वॉट का बल्ब जलाकर खाना बना रही थी। वहीं पास में जगदीश सो रहा था। इसी दौरान शराब के नशे में धुत मकान मालिक अमित ऊपर से उतरता हुआ नीचे आया। उसने वर्षा को ज्यादा वॉट का बल्ब जलाने पर बुरी तरह डांटा।  
 

बाद में आरोपी ने कम वॉट का बल्ब लगा दिया और अपनी मंजिल पर चला गया। वहां आरोपी जोर-जोर से शोर मचाकर वर्षा को डांटने लगा। जगदीश की आंख खुली तो वह ऊपर खड़े अमित से बातचीत करने चला गया। आरोप है कि उसी दौरान अमित ने जगदीश को जोरदार थप्पड़ मार दिया।  

थप्पड़ लगते ही जगदीश सिर के बल सोफे पर गिर गया। उसके सिर में सोफे की लकड़ी से चोट लग गई और वह बेहोश हो गया। वर्षा अपने पति को किसी तरह जीटीबी अस्पताल ले गई, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शनिवार को जगदीश के शव का पोस्टमार्टम कराया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed