फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Teachers protest over illegal excavation and construction at St Stephen's College

दिल्ली: सेंट स्टीफंस कॉलेज में अवैध खुदाई और निर्माण पर शिक्षकों ने जताया विरोध

Thu, 28 May 2020 01:34 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 28 May 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
Delhi: Teachers protest over illegal excavation and construction at St Stephen's College
St Stephen's college
दिल्ली विश्वविद्यालय के नामी सेंट स्टीफंस कॉलेज के शिक्षकों ने कॉलेज में अवैध खुदाई होने व निर्माण गतिविधि करने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में बुधवार को शिक्षकों ने कॉलेज परिसर में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए विरोध जताया। शिक्षकों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने बिना अनुमति कॉलेज में पार्किंग बनाने के लिए पेड़ों की जड़ों को काट दिया है। वहीं कुछ निर्माण गतिविधियां भी की हैं, इससे शिक्षकों के घरों को भी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


शिक्षकों का कहना है कि कॉलेज प्रबंध समिति की अनुमति के बिना ऐसा किया गया है। उनका कहना है कि कॉलेज परिसर में पर्यावरण कानूनों, वन और वृक्ष संरक्षण कानूनों का उल्लंघन किया गया है। शिक्षकों ने विरोध जताते हुए कॉलेज प्रिंसिपल से इन गतिविधियों को तत्काल रोकने के लिए पत्र भी लिखा है। वहीं इस पत्र की कॉपी प्रबंध समिति सदस्यों को भी भेजी गई है। कॉलेज के अर्थ शास्त्र विभाग के शिक्षक संजीव ग्रेवाल का कहना है कि कॉलेज परिसर की हरियाली को खत्म कर यहां कंक्रीट की पार्किंग बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed